• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By WD

इंदौर जिले में मतदान की चित्रमय झलकियां...

इंदौर जिले में मतदान की चित्रमय झलकियां... -
मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इंदौर जिले के अलग-अलग इलाकों वेबदुनिया प्रतिनिधियों ने मतदान की स्थिति का जायजा लिया। प्रस्तुत मतदान की चित्रमय झलकियां...

WD

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में सुबह करीब 9 बजे एक मतदान केन्द्र बिलकुल सुनसान था। सिर्फ मतदाता कर्मी और पुलिसकर्मी ही नजर आ रहे हैं।

WD

किसी मतदान केंद्र पर महिला-पुरुष मतदान के लिए एक ही लाइन में खड़े हुए थे। कहीं पर पुरुष और महिलाओं की अलग-अलग लाइन बनाई गई।



WD

इंदौर में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक दो के नंदानगर हायर सेकंडरी स्कूल में भी मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। यहां 10.30 बजे तक करीब 30 फीसदी मतदान होने की खबर थी।

WD

एक तरफ कुछ लोग मतदान करने के लिए सुबह अपने घर से निकल से परहेज कर रहे थे वहीं अपंग मतदाता ने मतदान केंद्र पर आकर अपने मतदान का प्रयोग किया। इसे देखकर अन्य लोग भी मतदान के लिए लाइन में खड़े हो गए।

WD

अब तक कई चुनावों के साक्षी रहे 80 वर्षीय हजारीलाल सिसौदिया ने भी मतदान किया। मतदान के बाद हजारी लाल काफी उत्साहित ‍‍दिखाई दे रहे थे।

WD

हमारे रहते कैसे गड़बड़ी हो सकती है। मतदान के दौरान इंदौर के एक ‍इलाके में मुस्तैद एसटीएफ के दो जवान।
WD

इंदौर के ही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक के गौरीनगर क्षेत्र में 10 बजे तक 10 फीसदी से ज्यादा लोगों ने वोट डाल दिए थे। यहां सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर काफी भीड़ देखी गई।

WD

कहीं-कहीं मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। लोगों की कतारें भी देखी गईं। इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 में वोटिंग के लिए लगी लाइन।

WD

मतदान के प्रति युवाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। बच्चे मतदान भले न कर पाए, लेकिन मतदान को लेकर उनमें भी उत्सुकता थी। अपने परिजनों के साथ वे भी मतदान केंद्र आए।

WD

इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र के विष्णुपुरी और इंद्रपुरी मतदान केंद्र को इस बार बदलकर विष्णुपुरी नगर निगम झोन में कर दिया गया, जहां दोनों इलाकों के लिए अलग अलग बूथ बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर मतदान को लेकर सुबह 10 बजे तक लोगों में कम उत्साह देखा गया।

WD

विष्णुपुरी झोन पर मतदाताओं की पर्चियां चेक करते मतदानकर्मी और मत का प्रयोग करते मतदाता।

WD

विष्णुपुरी क्षेत्र में 200 मीटर की दूरी पर कांग्रेस और भाजपा ने लोगों को मतदान के लिए पर्चियां काट रहे हैं और उनका नाम लिस्ट में देख रहे हैं।

WD

वहीं राऊ के पिपलिया पाला क्षेत्र में मौर्य समाज धर्मशाला में चल रहे मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। यहां पर सुबह-सुबह महिलाओं तथा पुरुषों ने बड़ी संख्या में आकर मतदान किया।
WD

शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी वोटिंग को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। लंबी कतारों में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए खड़े हुए हैं।
WD

युवाओं में अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर खासा उत्साह है। मतदान करने के बाद हाथों में लगी स्याही।
WD

ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं में वोटिंग के लिए उत्साह देखा गया।


WD

इंदौर के पंचम की फेल इलाके में शाम के 4 बजे तक मतदान काफी सुस्त था। लोगों ने सुबह से ही वोट देने का सिलसिला शुरू कर दिया था। मतदानकर्मी भी चुनाव खत्म होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
WD

इंदौर के पंचम की फेल के ही एक स्कूल में एक-दो मतदाता अभी भी मतदान करने के लिए आ रहे हैं।
WD

इंदौर के नेहरु नगर इलाके के एक स्कूल में मतदान के लिए लगी महिलाओं व पुरुषों की कतार।
WD

चुनाव केंद्र के पास सुरक्षा में लगा एक बंदूक के साथ सुरक्षाकर्मी।
WD

नेहरु नगर के स्कूल में अपने मत का प्रयोग करते मतदाता।
WD

नेहरु नगर में ही बालिका स्कूल में महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारें लगी हुई थीं, जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
WD

नेहरु नगर में अचानक दो युवकों के बीच मतदान को लेकर बहस हो गई जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया और इलाके में चुनाव आयोग के एक अधिकारी के साथ गस्त करने लगे।
WD

80 वर्षीय महिला ने ऑटों में आकर अपने मत का प्रयोग किया। चलने में असमर्थ महिला को उसके बेटे उठाकर मतदान करवाने लाए।