सोमवार, 7 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By वार्ता
Last Modified: शनिवार, 2 नवंबर 2013 (12:47 IST)

विधानसभा सीट के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए

विधानसभा सीट के लिए प्रेक्षक नियुक्त किए -
FILE
जबलपुर। मध्यप्रदेश में जबलपुर जिले की आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग ने जबलपुर जिले की सभी 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए हैं, जो कि 8 नवंबर तक अपने कार्यस्थल पर पहुंच जाएंगे।

नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अपने प्रभार के विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया की निरंतर जानकारी के लिए सतत दौरा करेंगे। वे 8 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। (वार्ता)