मप्र विधानसभा चुनाव : भाजपा की पहली सूची जारी
मध्यप्रदेश भाजपा के 147 उम्मीदवारों की घोषणा
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए अपने तरकश का हर तीर आजमाने में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए 147 उम्मीदवारों की गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पुरानी सीट बुधनी से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने दो मंत्रियों के टिकट काट दिए हैं जबकि तीन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यहां हुई केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी गई। मध्यप्रदेश में सभी 230 सीटों के लिए एक चरण में 25 नवंबर को मतदान होगा। बैठक के बाद पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने बताया कि पहली सूची में 24 युवा, 18 महिलाएं, 19 अनुसूचित जाति और 30 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार हैं। बैठक में सिंह के अलावा शीर्ष नेता लाल कृष्ण आडवाणी, पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और समिति के अन्य सदस्यों चौहान, मध्य प्रदेश के प्रभारी और अनंत कुमार ने भाग लिया। अनंत कुमार ने बताया कि इस बार तीन सांसदों भूपेन्द्र सिंह को खुरई, केडी देशमुख को कटंगी और यशोधरा राजे को शिवपुरी से विधानसभा का टिकट दिया गया है। पार्टी ने पूर्व सांसद आरिफ बेग को भी भोपाल (उत्तर) से टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि कुल 18 सीटों पर परिवर्तन किया गया है। पार्टी ने दो मंत्रियों देवीसिंह सेन और रामदयाल अहिरवार को इस बार टिकट नहीं दिया है। इस बार पार्टी ने एक सामान्य सीट पर भी अनुसूचित जाति के उम्मीदवार को टिकट दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव विकास और लोगों के कल्याण के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बाकी उम्मीदवारों की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवारों की सूची 1.
विजयपुर से सीताराम आदिवासी 2.
सबलगढ़ से मेहरबान सिंह रावत3.
जौरा से सुबेदार सिंह सिकरवार 4.
सुमावली से सत्यपाल सिंह 5.
मुरैना से रूस्तम सिंह 6.
दिमनी से शिवमंगल सिंह 7.
लहार से रसाल सिंह 8.
गोहद (सु) से लाल सिंह आर्य 9.
ग्वालियर से जयभान सिंह पवैया10.
भितरवार से अनूप मिश्रा11.
सेवडा से प्रदीप अग्रवाल12.
दतिया से नरोत्तम मिश्रा13.
करेरा से ओमप्रकाश कार्तिक 14.
पोहरी से प्रहलाद भारती15.
शिवपुरी से श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 16.
कोलारस से देवेन्द्र जैन17.
गुना (सु) से पन्नालाल शाक्य18.
चाचौड़ा से श्रीमती ममता मीणा19.
राघौगढ़ से राधेश्याम धाकड20.
अशोक नगर (सु) से गोपीलाल जाटव21.
मुंगावली से देशराज सिंह 22.
बीना(सु) से महेश राय23.
खुरई से भूपेन्द्र सिंह 24.
सुरखी से श्रीमती पारूल साहू25.
रहली से गोपाल भार्गव26.
सागर से शैलेन्द्र जैन
27.
टीकमगढ़ से केके श्रीवास्तव 28.
जतारा (सु) से हरिशंकर खटीक 29.
पृथ्वीपुर से श्रीमती अनिता नायक30.
खरगापुर से राहुल सिंह31.
महाराजपुर से कुंवर मानवेन्द्र सिंह 32.
चंदला . सु. से आरडी प्रजापति33.
राजनगर से रामकृष्ण कुसमरिया34.
पथरिया से लखन पटेल35.
दमोह से जयंत मलैया36.
पवई से बृजेन्द्र प्रताप सिंह37.
पन्ना से सुश्री कुसुम मेहदेले38.
चित्रकूट से सुरेन्द्र गहरवार39.
रायगांव (सु) से पुष्पराज बागड़ी40.
सतना से शंकरलाल तिवारी41.
नागौर से गजेन्द्र प्रताप सिंह42.
रामपुर बघेलान से हर्षसिंह43.
सिरमौर से दिव्यराज सिंह44.
त्यौथर से रमाकांत तिवारी45.
मऊगंज से लक्ष्मण तिवारी46.
देवतालाब से गिरिश गौतम 47.
रीवा से राजेन्द्र शुक्ला48.
गुढ से नागेन्द्र सिंह 49.
चुरहट से र्सवेन्दु तिवारी 50.
सीधी से केदारनाथ शुक्ला51.
सिहांवल से विश्वामित्र पाठक 52.
चित्रांगी (सु) से जगन्नाथ सिंह53.
सिंगरौली से रामलल्लू वैश्य54.
धौहानी सु. से कुंवर सिंह टेकाम55.
ब्यौहारी (सु) से राम प्रसाद सिंह परस्ते 56.
जैतपुर (सु) से जयसिंह मरावी57.
कोतमा से राजेश सोनी 58.
अनूपपुर . सु. से रामलाल रोतल59.
विजयराघवगढ़ से श्रीमती पदमा शुक्ला60.
बहोरीबंद से प्रभात पांडे61.
पाटन से अजय विश्नोई62.
बरगी से श्रीमती प्रतिभा सिंह 63.
जबलपुर पूर्व (सु) से अंचल सोनकर64.
जबलपुर उत्तर से शरद जैन65.
जबलपुर छावनी से ईश्वरदास रोहाणी66.
शाहपुरा (सु) से ओमप्रकाश ध्रुवे67.
डिंडोरी से जयसिंह मरावी68.
बिछिया (सु) से पंडित सिंह धुर्वे69.
निवास (सु) से रामप्यारे कुलस्ते70.
मंडला (सु) से श्रीमती संपतिया उइके 71.
बैहार सु. से भगत सिंह नेताम72.
लांजी से रमेश भटेरे
73.
परसवाडा से रामकिशोर कांवरे74.
बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन75.
वारासिवनी से डॉ. योगेन्द्र निर्मल76.
कटंगी से केडी देशमुख77.
बरघाट (सु) से कमल मस्कुले 78.
सिवनी से नरेश दिवाकर 79.
क्योलारी से ढाल सिंह बिसेन80.
लखनादौन (सु) से शशि ठाकुर81.
जुन्नारदेव (सु) से मठन शाह 82.
सौसर से नानाभाऊ महोद83.
परसिया (सु) से ताराचंद बावरिया84.
आमला. सु. चेतराम मनेकर85.
घोडाडोगरी (सु) से सज्जन सिंह उइके 86.
भैसडेही (सु) से महेन्द्र सिंह चौहान 87.
टिमरनी (सु) से संजय शाह 88.
हरदा से कमल पटेल89.
सिवनी मालवा से सरताज सिंह90.
होशंगाबाद से डॉ. सीताशरण शर्मा91.
सोहागपुर से विजयपाल सिंह92.
पिपरिया से ठाकुरदास नागवंशी93.
भोजपुर से सुरेन्द्र पटवा94.
सांची (सु) से डॉ. गौरीशंकर शेजवार95.
सिलवानी से रामपाल सिंह96.
बसौदा से हरिसिंह रघुवंशी97.
पुरवाई से वीरसिंह पंवार98.
सिरौज से लक्ष्मीकांत शर्मा99.
शम्साबाद से सूर्यप्रकाश मीणा100.
बैरासिया (सु) से विष्णु खत्री101.
भोपाल उत्तर से आरिफ बेग102.
नरेला से विश्वास सारंग103.
भोपाल दक्षिण पश्चिम से उमाशंकर गुप्ता104.
गोविंदपुरा से बाबूलाल गौर105.
बुधनी से शिवराज सिंह चौहान106.
आष्टा सु. से रंजीत सिंह107.
इछावर से करन सिंह वर्मा108.
सीहोर से ऊषा सक्सेना109.
नरसिंहगढ से मोहन शर्मा 110.
राजगढ़ से अमर सिंह यादव 111.
सारंगपुर(सु) से कुंवर कोठार112.
सोनकच्छ. सु. से राजेन्द्र वर्मा113.
देवास से तुकोजीराव पंवार114.
हाटपिपल्या से दीपक जोशी115.
बागली (सु) से चंपालाल देवडा116.
मान्धाता से लोकेन्द्र सिंह तोमर117.
हरसूद (सु) से विजय शाह118.
खंडवा (सु) से देवेन्द्र वर्मा119.
नेपानगर (सु) से राजेन्द्र दादू 120.
बुरहानपुर से श्रीमती अर्चना चिटनीस121.
भीकनगांव (सु) से श्रीमती नंदा ब्रस्राणे 122.
महेश्वर(सु) से राजकुमार मेव123.
कसरावद से आत्माराम पटेल 124.
खरगौन से बालकृष्ण पाटीदार125.
भगवानपुरा. सु. से गजेन्द्र पटेल126.
सेधवा (सु) से अंतरसिंह आर्य127.
पानसेमल (सु) से दीवान सिंह 128.
बडवानी (सु) से प्रेमसिंह129.
अलीराजपुर (सु) से नागरसिंह 130.
जोबट (सु) से माधवसिंह डाबर131.
थांदला सु. से गौर सिंह विसुनिया132.
पेटलावद सु. से श्रीमती निर्मला भूरिया133.
सरदारपुर(सु) से वेलसिंह भूरिया134.
धार से श्रीमती नीना वर्मा135.
देपालपुर से मनोज पटेल136.
इंदौर 1 से सुदर्शन गुप्ता137.
इंदौर 2 से रमेश मैंदोला138.
इंदौर 3 से सुश्री ऊषा ठाकुर139.
इंदौर 4 से श्रीमती मालिनी गौड़140.
इंदौर 5 से महेन्द्र हार्डिया141.
डॉ. अंबेडकरनगर महू से कैलाश विजयवर्गीय142.
राऊ से जीतू जिराती143.
रतलाम ग्रामीण (सु) से मथुरालाल डाबर144.
सैलाना(सु) से श्रीमती संगीता चरेल145.
जावरा से राजेन्द्र पांडे146.
मल्हारगढ (सु) से जगदीश देवडा147.
जावद से ओमप्रकाश सकलेचा।