सोमवार, 7 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By WD

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी

मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी -
WD
नई दिल्ली। केन्द्रीय चुनाव समिति ने मप्र में आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 115 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मप्र कांग्रेस की सचिव कलावती भूरिया के इस्तीफे देने की वजह से शाम को जारी होने वाली सूची देर रात जारी हुई है।

जारी सूची में वर्तमान विधायकों के टिकट नहीं काटे गए हैं जबकि उन नेताओं को भी जगह मिली है, जो पिछले ‍चुनाव में कम वोटों से हारे थे। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, आरिफ अकील के साथ ही साथ पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी पर भी कांग्रेस ने दांव लगाया है।

राजनैतिक हलकों में सबसे ज्यादा दिलचस्पी इंदौर विधानसभा क्षेत्र को लेकर रही। पहली सूची में इंदौर 1, इंदौर 2, इंदौर 5 और देपालपुर के प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं, अलबत्ता इंदौर 3 से अश्विन जोशी, इंदौर 4 से सुरेश मिंडा, महू (अंबेडकर नगर) से अंतरसिंह दरबार, राऊ से जीतू पटवारी और सांवेर से तुलसीराम सिलावट को उम्मीदवार बनाया है। सूची इस प्रकार है :

1. श्योपुर से बृजराज सिंह चौहान
2. विजयपुर से रामनिवास राव
3. सबलगढ़ से सुरेश चौधरी
4. सुमावली से अदल सिंह कंसाना
5. अम्बाह (सु) से अमर सिंह सखवार
6. अटेर से सत्यदेव कटारे
7. लाहर से गोविन्द सिंह
8. गोहद (सु) से मेवाराम जाटव
9. ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर
10. ग्वालियर (पूर्व) से मुन्नालाल गोयल
11. भितरवार से लखन सिंह यादव
12. डबरा से सुश्री इमरती देवी
13. भंदेर (सु) से अरुण कुमार भारती
14. करेरा (सु) से श्रीमती शकुंतला खटिक
15. पोहरी से हरि वल्लभ शुक्ला
16. पिछोर से केपी सिंह कक्काजू
17. कोलारस से रामसिंह
18. बमोरी से महेन्द्र सिंह सिसोदिया
19. गुना (सु) से नीरज निगम
20 चचौरा से शिवनारायण मीणा
21. बीना (सु) से सुश्री निर्मला सप्रे
22. खुरई से अरुणोदय चौबे
23. सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत
24. बांदा से नारायण प्रजापति
25. टीकमगढ़ से यादवेन्द्र सिंह
26. पृथ्वीपुर से ब्रजेन्द्र सिंह
27. राजनगर से कुंवर विक्रम सिंह नातीराजा
28. झाबेरा से प्रतापसिंह
29. चित्रकूट से प्रेमसिंह
30. सतना से राजाराम त्रिपाठी
31. नागौद से यादवेन्द्र सिंह
32. मैहर से नारायण त्रिपाठी
33. अमरपाटन से डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह
34. रामपुर से कमलेन्द्र सिंह कमलू
35. मांगवन (सु) से त्रिवेदी प्रसाद मैत्रेयी
36. चुरहट से अजय अर्जुन सिंह
37. सीधी से कमलेश्वर द्विवेदी
38. धौहानी (सु) से आरडी सिंह
39. ब्योहारी (सु) से रामपाल सिंह
40. जयसिंह नगर (सु) से ध्यान सिंह मार्को
41. जैतपुर (सु) से लल्लन सिंह
42. अनूपपुर (सु) से बिसाहूलाल सिंह
43. पुष्पराजगढ़ (सु) से फुंदेलाल सिंह मार्को
44. बांधवगढ़ (सु) से प्यारेलाल बैगा
45. मानपुर (सु) से सुश्री शकुंतला प्रधान
46. बरवारा (सु) से बसंत सिंह
47. विजय राघवगढ़ से संजय पाठक
48. बहोरीबंद से निशीथ पटेल
49. जबलपुर पूर्व (सु) से लखन घनघोरिया
50. जबलपुर पश्चिम से तरुण भनोट

51. सिहोर (सु) से श्रीमती जमुना मारवी
52. शाहपुरा (सु) से श्रीमती गंगाबाई उरेती
53. दिंडौरी (सु) से ओंकार सिंह
54. बिघिया (सु) से नारायण सिंह पट्टा
55. निवास (सु) से पतिराम पंडरो
56. मंडला (सु) से संजीव छोटेलाल उइके
57. बैहार (सु) से संजय उइके
58. लांजी से सुश्री हीना क्वरे
59. परासवाड़ा से सुश्री मधु भगत
60. उवरासिओनी से प्रदीप अमृतलाल जैसवाल
61. बारघाट (सु) से अर्जुन सिंह काकोडिया
62. केओलारी से रजनीश सिंह
63. गोटेगांव (सु) से नर्मदा प्रसाद प्रजापति
64. नरसिंहपुर से श्रीमती साधना स्थापक
66. अमरवारा (सु) से कमलेश प्रताप शाह
67. छिंदवाड़ा से दीपक सक्सेना
68. परासिया (सु) से सोहनलाल वाल्मीकि
69. पांडुर्ना (सु) से जतिन उइके
70. मुल्लताई से सुखदेव पनसे
71. आमला (सु) से सुश्री सुनीता भेले
72. भैंदेही से धर्मू सिंह
73. सिवनी मालवा से हजारीलाल रघुवंशी
74. पिपरिया (सु) से सुश्री ममता नागोत्रा
75. उदयपुरा से भगवान सिंह राजपूत
76. सांची से डॉ. प्रभुराम चौधरी
77. विदिशा से शशांक भार्गव
78. कुरवई (सु) से पनबाई पंथी
79. शमशाबाद से सुश्री ज्योत्सना यादव
80. बैरसिया (सु) से महेश रत्नाकर
81. भोपाल उत्तर से आरिफ अकील
82. भोपाल दक्षिण-पश्चिम से संजीव सक्सेना
83. गोविंदपुरा से गोविंद दयाल
84. इच्छावर से शैलेन्द्र पटेल
85. नरसिंहगढ़ से गिरीश भंडारी
86. खिलचीपुर से प्रियव्रत सिंह
87. सारंगपुर (सु) से कृष्ण मोहन मालवीय
88. सुसनेर से वल्लभ भाई अवंतिया
89. आगर(सु) से मधु गहलोत
90. शाजापुर से हुकुम सिंह कराड़ा
91. बागली (सु) से तेरसिंह देवता
92. हरसूद (सु) से सूरज भानसिंह सोलंकी
93. पंधाना (सु) से नंदू बारे
94. नेपानगर से रामकृष्ण पटेल
95. खरगोन से रवि जोशी
96. भगवानपुर (सु) से विजय सिंह सोलंकी
97. राजपुर (सु) से बाला बच्चन
98. बड़वानी (सु) से रमेश पटेल
99. पेटलावद (सु) से बालसिंह मेड़ा
100. सरदारपुर (सु) से प्रताप ग्रेवाल
101. गंधवानी (सु) से उमंग सिंह सिंघार
102. धरमपुरी (सु) से पंचीलाल मेड़ा
103. बदनावर (सु) से राजवर्धन सिंह
104. इंदौर-3 से अश्विन जोशी
105. इंदौर-4 से सुरेश मिंडा
106. महू (डॉ. अंबेडकर नगर) से अंतर सिंह दरबार
107. राऊ से जीतू पटवारी
108. सांवेर से तुलसीराम सिलावट
109 नागदा खाचरौद से दिलीप सिंह गुर्जर
110. महिदपुर से डॉ. कल्पना परुलेकर
111. घाटिया (सु) से रामलाल मालवीय
112. मंदसौर से महेन्द्र सिंह गुर्जर
113. गरोठ से सुभाष कुमार सोजतिया
114. मनासा से विजेन्द्र सिंह मलाहेदा
115. नीमच से नंदकिशोर पटेल