मध्यप्रदेश भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को 64 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करके 14 वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए। इस सूची में जबलपुर केंट क्षेत्र से दिवंगत वरिष्ठ नेता ईश्वरदास रोहाणी के पुत्र अशोक रोहाणी को भी प्रत्याशी घोषित किया गया है।भाजपा की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस सूची में 9 महिलाओं, अनुसूचित जाति के 14 और अनूसचित जनजाति के 12 नेताओं को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी 147 प्रत्याशियों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है लेकिन पहली सूची में शामिल विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी का मंगलवार को जबलपुर में निधन हो गया, इस वजह से अब बुधवार की सूची में उनके स्थान पर उनके पुत्र अशोक रोहाणी को प्रत्याशी घोषित किया गया। अब 20 सीटों पर और प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं।इस बीच सूची जारी होने की सूचना के बाद से अनेक स्थानों पर असंतुष्टों के स्वर मुखर होकर सामने आने लगे हैं। भिंड, शाजापुर और रतलाम जिले से भाजपा के बुधवार को घोषित प्रत्याशियों के विरोध में टिकट कटने से नाराज नेताओं के समर्थकों ने प्रदर्शन आदि करके विरोध दर्ज कराया।प्रत्याशियों के नाम क्षेत्र के अनुसार इस प्रकार हैं... 1.
श्योपुर : दुर्गालाल विजय पूर्व विधायक2.
अंबाह (अजा) : बंशीलाल जाटव पूर्व विधायक3.
भिंड : नरेद्र सिंह कुशवाह पूर्व विधायक 4.
मेहगांव : मुकेश चौधरी पूर्व कांग्रेस विधायक चौधरी राकेशसिंह चतुर्वेदी के भाई5.
ग्वालियर दक्षिण : नारायणसिंह कुशवाह मंत्री6.
डबरा (अजा) : सुरेश राजे 7.
भांडेर (अजा) : घनश्याम पिनोरिया8.
बमोरी : केएल अग्रवाल (मंत्री)9.
चंदेरी : राव राजकुमार सिंह विधायक10.
देवरी : रतनसिंह पूर्व विधायक 11.
नरयावली (अजा) : प्रदीप लारिया विधायक12.
मलेहरा : श्रीमती रेखा यादव विधायक13.
जबेरा : दशरथ लोधी मंत्री14.
हटा (अजा) : श्रीमती उमादेवी खटीक विधायक15.
गुन्नौर (अजा) : महेन्द्र बागरी जिला पंचायत सदस्य16.
मैहर : रमेश कुमार पांडेय17.
अमरपाटन : रामखिलावन पटेल विधायक18.
सेमरिया : श्रीमती नीलम मिश्रा19.
मनगवां (अजा) : श्रीमती पन्नाबाई प्रजापति विधायक20.
देवसर (अजा) : राजेद्र मेश्राम21.
जयसिंह नगर (अजजा) : श्रीमती प्रमिला सिंह टेकाम22.
पुष्पराजगढ़ (अजजा) सुदामासिंह विधायक23.
बांधवगढ़ (अजजा) : ज्ञानसिंह विधायक24.
मानपुर (अजजा) : सुश्री मीना सिंह विधायक25.
बडवारा (अजजा) : मोती कश्यप विधायक26.
मुडवारा : संदीप जायसवाल पूर्व महापौर कटनी27.
जबलपुर केंट : अशोक रोहाणी जिला महामंत्री भाजपा28.
जबलपुर पश्चिम : हरेन्द्र बब्बू विधायक29.
सिहोरा (अजजा) : श्रीमती नंदनी मरावी विधायक30.
गोटेगांव (अजा) : डॉ. कैलाश जाटव
शेष सूची अगले पेज पर...
31.
नरसिंहपुर : जालमसिंह पटेल पूर्व विधायक32.
तेंदूखेड़ा : संजय शर्मा पूर्व विधायक33.
अमरवाड़ा (अजजा) : उत्तम ठाकुर34.
चौरई : रमेश दुबे पूर्व विधायक35.
छिंदवाड़ा : चौधरी चंद्रभानसिंह पूर्व विधायक36.
पांढुर्णा : टीकाराम कवरेती37.
मुलताई : चंद्रशेखर देशमुख पूर्व विधायक38.
बैतूल : हेमंत खंडेलवाल पूर्व सांसद39.
उदयपुरा : रामकिशन कोटवार40.
ब्यावरा : नारायणसिंह पवार पूर्व विधायक41.
सुसनेर : मुरली पाटीदार42.
आगर (अजा) : मनोहर ऊंटवाल43.
शाजापुर : अरुण भिमावत भाजपा जिला अध्यक्ष44.
शुजालपुर : जसवंतसिंह हाड़ा विधायक 45.
कालापीपल : इंदरसिंह परमार46.
पंधाना (अजजा) : श्रीमती योगिता नवल बोरकर47.
राजपुर (अजजा) : देवीसिंह पटेल विधायक48.
झाबुआ (अजजा) : शांतिलाल भिलवाल 49.
गंधवानी (अजजा) : सरदारसिंह मेढ़ा50.
मनावर (अजजा) : श्रीमती रंजना बघेल मंत्री 51.
धरमपुरी (अजजा) : कालूसिंह 52.
सांवेर (अजा) : राजेश सोनकर 53.
नागदा खाचरौद : दिलीप शेखावत54.
महिदपुर : बहादुरसिंह पूर्व विधायक55.
तराना (अजा) : अनिल फिरोजिया56.
घटिया (अजा) : सतीश मालवीय57.
उज्जैन उत्तर : पारस जैन मंत्री 58.
उज्जैन दक्षिण : डॉ. मोहन यादव अध्यक्ष मप्र पर्यटन विकास निगम59.
बड़नगर : मुकेश पंड्या नपा अध्यक्ष60.
रतलाम सिटी : चेतन कश्यप प्रदेश कोषाध्यक्ष61.
आलोट (अजा) : जितेन्द्र गेहलोत62.
मंदसौर : यशपालसिंह सिसौदिया विधायक63.
सुवासरा : राधेश्याम पाटीदार विधायक64.
गरोठ : राजेश यादव पूर्व विधायक