सोमवार, 28 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By भाषा
Last Modified: राजगढ़ , सोमवार, 18 नवंबर 2013 (16:02 IST)

भाजपा सरकार किसानों को गुमराह कर रही है

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
FILE
राजगढ़। प्रदेश की भाजपा सरकार पर झूठे वादे कर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मप्र में बिजली के नाम पर किसानों को लूटा गया है।

सिंह ने रविवार शाम जिले के करनवास के रामलीला मैदान पर एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब तबके के युवा आज भी बेरोजगार हैं जबकि अमीरों के पुत्रों को रोजगार प्रदान करा दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोगों के लिए कई योजनाएं संचालित करती है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार उसे अपना बताने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंचायती राज का अधिकार ग्रामीणों को दिया था लेकिन भाजपा सरकार ने इसे छीन लिया। (भाषा)