सोमवार, 7 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By WD

जानिए मध्यप्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों को

जानिए मध्यप्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों को -
मध्यप्रदेश विधानसभा के चुनावी समर में कांग्रेस के लिए सत्तारूढ़ भाजपा को हटाना चुनौती होगी। आइए जानते हैं कांग्रेस उम्मीदवारों के बारे में-

FILE
अजय सिंह : 2013 के समर में चुरहट से मैदान में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍य विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह का जन्‍म 23 सितंबर 1955 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता अर्जुन सिंह (मप्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री, पंजाब के पूर्व राज्‍यपाल, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व वाइस प्रेसीडेंट तथा केंद्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री) जाने-माने राजनेता रहे हैं।

सिंह की प्रारंभिक शिक्षा भोपाल के चैंपियन स्‍कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्‍नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके तुरंत बाद उन्होंने भोपाल आकर भोपाल विश्‍वविद्यालय से अर्थशास्‍त्र में एमए की उपाधि प्राप्‍त की और वहां से उन्‍हें गोल्‍ड मेडल मिला।

इसके अलावा अजय सिंह 1971 में सर्वश्रेष्‍ठ एनसीसी सदस्‍य चुने गए तथा 1972 में इंटरस्‍कूल डिबेट कॉम्पीटिशन की ट्रॉफी जीती। वे वर्ष 1971-72 के दौरान चैंपियन स्‍कूल के कैप्‍टन भी रह चुके हैं।

अपनी पढ़ाई खत्‍म कर वे राजनीति में आ गए और 1985 तथा 1991 में हुए राज्‍य विधानसभा उपचुनाव में उन्‍होंने सीधी सीट से जीत हासिल की। वे तीसरी बार 1998 में चुनाव जीते।

इसके बाद वे मध्‍यप्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, पर्यटन एवं संस्‍कृति मंत्री बने। इसके बाद वे लगातार 2003 और 2008 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर राज्‍य विधानसभा के सदस्‍य बने। 2008 में विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद उन्‍हें कांग्रेस की ओर से राज्‍य विधानसभा में विपक्ष का नेता नियुक्‍त किया गया।

PR
कुंवर विक्रम सिंह : यह छतरपुर के रॉयल परिवार से ताल्कुल रखते हैं। 26 दिसंबर 1970 को उनका जन्म मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में हुआ था। इनके पिता का नाम राजा बहादुर बलवन्त सिंह जूदेव है। वह 12वीं पास हैं। पहली बार 1999 में नगर पंचायत खजुराहो के अध्यक्ष चुने गए थे।

उसके बाद 2003 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर छतरपुर विधानसभा सीट से चुने गए। फिर 2008 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे। वे इस बार कांग्रेस की ओर से राजनगर से चुनाव लड़ रहे हैं।

FILE
यादवेंद्र सिंह : कांग्रेस के नेता यादवेंद्र सिंह टिकमगढ़ के वर्तमान विधायक हैं। टीकमगढ़ ओरछा राजघराने के अंतर्गत आता था। उन्होंने स्नतकोत्तर तक की शिक्षा ग्रहण की है। पहली बार 1983 में 25 वर्ष की अवस्था में वह विधायक बन गए थे।

2008 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनशक्ति के बैनर तले विधानसभा का चुनाव लड़नेवाली मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती को लगभग दस हजार मतों से पराजित कर यादवेंद्र सिंह ने कीर्तिमान रचा था। इसबार भी यह टीकमगढ़ से ही चुनाव लड़ रहे हैं।


FILE
महेंद्रसिंह कालूखेड़ा : मधयप्रदेश में कांग्रेस के लोकप्रिय नेता महेंद्रसिंह कालूखेड़ा रतलाम जिले के रहने वाले हैं। कालूखेड़ा के पास 2008 में 1 किग्रा सोना था, जो 2013 में बढ़कर 2 किग्रा हो गया है।

कालूखेड़ा की चल संपत्ति का मूल्य 2.28 करोड़ रुपए और अचल संपत्ति का मूल्य 11 करोड़ रुपए है। उनकी शरीके हयात की संपत्तियां इसमें शामिल नहीं हैं। कालूखेड़ा पहले जावरा से लड़ते थे। इस बार वह मुंगावली से चुनाव लड़ रहे हैं।



FILE
सुरेश पचौरी : मध्यप्रदेश के प्रमुख राजनेताओं में गिनेजाने वाले सुरेश पचौरी का जन्म 1 जुलाई 1952 को हुआ था। उन्होंने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान से पढ़ाई की है। 61 साल के पचौरी 1972 में भारतीय युवा कांग्रेस के जुड़कर राजनीति में प्रवेश किया था।

फिर 1981-1988 तक इस संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। 1984 उन्हें पार्टी ने राज्यसभा में भी भेज दिया और 1990,1996 और 2006 में वह फिर से राज्यसभा पहुंच गए और यहां भी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाया ।

बाद में वह केंद्रीय मंत्री भी बने। सुरेश पचौरी इस बार का विधानसभा चुनाव में भोजपुर से लड़ रहे हैं। पहले उनके भतीजे गौरव पचौरी को यहां से टिकट दिया गया था।

अगले पन्ने पर, अन्य प्रोफाइल...


FILE
जयवर्धन सिंह : जयवर्धन सिंह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह के पुत्र हैं। जैसा कि ज्ञांत है कि दिग्विजय सिंह राघवगढ़ के राजा बलभद्र सिंह के पुत्र हैं। राघवगढ़ अभी मध्यप्रदेश के गुना जिले में हैं। यानी साफ है कि जयवर्धन सिंह भी एक राजघराने से ही ताल्लुक रखते हैं।

27 साल के जयवर्धन ने अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी है और एक कंपनी में नौकरी भी कर चुके हैं,मगर उनकी दिलचस्पी राजनीति में है। इस वक्त वह का राघौगढ़ विधानसभा सीट पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

FILE
अंतरसिंह दरबार : यह इंदौर के महू विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वह जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। 2008 में भी इन्होंने यहीं से चुनाव लड़ा था। ये 56 वर्ष के हैं। बीए तक की शिक्षा हासिल की है। इनके पास 1.75 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं।

FILE
साधना स्थापक (गाडरवारा)
उम्र : 55 वर्ष
शिक्षा : एमए

FILE
गिरीश भंडारी (नरसिंहगढ़)
उम्र : 45 वर्ष
शिक्षा : बीए

FILE
प्रभुराम चौधरी (सांची)
उम्र : 55 वर्ष
शिक्षा : एमबीबीएस

FILE
महेश रत्नाकर (बैरसिया)
उम्र : 52 वर्ष
शिक्षा : 10वीं, एमएससी

FILE
संजीव सक्सेना (भोपाल द.प.)
उम्र : 46 वर्ष
शिक्षा : बी.आर्क

FILE
आरिफ अकील (भोपाल उत्तर)
उम्र : 61 वर्ष
शिक्षा : एमएससी

FILE
गोविंद गोयल (गोविंदपुरा)
उम्र : 61 वर्ष
शिक्षा : स्नातक

FILE
कु. हीना करवे (लांजी)
उम्र : 28 वर्ष
शिक्षा : बीएससी

FILE
मधु भगत (पारसवाड़ा)
उम्र : 49 वर्ष
शिक्षा : 12वीं

FILE
अर्जुन काकोड़िया (बरघाट)
उम्र : 60 वर्ष
शिक्षा : स्नातक

FILE
प्रदीप जायसवाल (वारासिवनी)
उम्र : 50 वर्ष
शिक्षा : बीई

अगले पन्ने पर, उम्मीदवारों की प्रोफाइ


FILE
नंदकिशोर पटेल (नीमच)
उम्र : 56 वर्ष
शिक्षा : स्नातकोत्तर

FILE
विजेन्द्रसिंह मालाहेड़ा (मनासा)
उम्र : 38 वर्ष
शिक्षा : स्नातक

FILE
शैलेन्द्र पटेल (इछावर)
उम्र : 35 वर्ष
शिक्षा : एमकॉम

FILE
डॉ. कल्पना परुलेकर (महिदपुर)
उम्र : 52 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी


FILE
जतिन उइके (पांर्ढुना)
उम्र : 41 वर्ष
शिक्षा : बीए

FILE
सोहन वाल्मिकी (परासिया)
उम्र :
शिक्षा :

FILE
महेन्द्र सिंह गुर्जर (मंदसौर)
उम्र : 38 वर्ष
शिक्षा : बीएससी

FILE
रामलाल मालवीय (घट्‍टिया)
उम्र : 48 वर्ष
शिक्षा : बीकॉम

FILE
रजनीश सिंह (केवलारी)
उम्र : 43 वर्ष
शिक्षा : स्नातक


FILE
कृष्णमोहन मालवीय (सारंगपुर)
उम्र : 48
शिक्षा : एमए

FILE
दीपक सक्सेना (छिंदवाड़ा)
उम्र : 58 वर्ष
शिक्षा : स्नातकोत्तर


FILE
सुखदेव पानसे (मुलताई)
उम्र : 45 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी

FILE
विजयसिंह सौलंकी (भगवानपुरा)
उम्र : 45 वर्ष
शिक्षा : 8वीं

FILE
वल्लभ अंबावतिया (ससुनेर)
उम्र : 58 वर्ष
शिक्षा : स्नातक


FILE
रमेश पटेल (बड़वानी)
उम्र : 49 वर्ष
शिक्षा : प्राइमरी

FILE
दिलीपसिंह गुर्जर (नागदा-खाचरौद)
उम्र : 49 वर्ष
शिक्षा : 12वीं

FILE
कमलेश प्रताप शाह (अमरवाड़ा)
उम्र : 39 वर्ष
शिक्षा : 12वीं

FILE
सूरजभान सिंह सौलंकी (हरसूद)
उम्र :
शिक्षा : एलएलबी

FILE
भगवान राजपूत (उदयपुरा)
उम्र : 59 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी

FILE
प्रियव्रतसिंह (खिलचीपुर)
उम्र : 36 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी

FILE
वालसिंह मेड़ा (पेटलावद)
उम्र : 45 वर्ष
शिक्षा : 8वीं

FILE
प्रताप ग्रेवाल (सरदारपुर)
उम्र : 45 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी

FILE
ममता नागोत्रा (पिपरिया)
उम्र : 38 वर्ष
शिक्षा : स्नातकोत्तर

FILE
बाला बच्चन (राजपुर)
उम्र : 56 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी

FILE
नंदू बारे (पंधाना)
उम्र : 55 वर्ष
शिक्षा : एमए

FILE
शशांक भार्गव (विदिशा)
उम्र : 56 वर्ष
शिक्षा : एम कॉम

FILE
पांचीलाल मीणा (धरमपुरी)
उम्र : 39 वर्ष
शिक्षा : स्नातकोत्तर

FILE
उमंग सिंघार (गंधवानी)
उम्र : 39 वर्ष
शिक्षा : बीएससी

FILE
रामकृष्ण पटेल (नेपानगर)
उम्र : 48 वर्ष
शिक्षा : स्नातक


FILE
रवि जोशी (खरगोन)
उम्र : 46 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी

FILE
हजारीलाल रघुवंशी (सिवनी मालवा)
उम्र : 83 वर्ष
शिक्षा : मैट्रिक

FILE
पानबाई पंथ (कुरवाई)
उम्र : 60 वर्ष
शिक्षा : हायर सेकंडरी

FILE
ज्योत्सना यादव (शमशाबाद)
उम्र : 43 वर्ष
शिक्षा : बीएड

FILE
धरमू सिंह (भैंसदेही)
उम्र : 50 वर्ष
शिक्षा : 11वीं

FILE
सुनीता बेले (आमला)
उम्र : 42 वर्ष
शिक्षा : 11वीं



FILE
बृजराज सिंह (श्योपुर)
उम्र : 55 वर्ष
शिक्षा : बीए