• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. मध्य प्रदेश
Written By भाषा
Last Modified: भोपाल , शनिवार, 16 नवंबर 2013 (17:03 IST)

केंद्र की राशि से भाजपा नेता 'चमन' हो गए-अजय सिंह

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2013
FILE
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि पिछले 5 सालों में 4 लाख करोड़ से अधिक की राशि मध्यप्रदेश को प्राप्त हुई है और इस राशि से प्रदेश चमन हो जाना चाहिए था, लेकिन यहां प्रदेश नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा नेता ‘चमन’ हो गए।

नेता प्रतिपक्ष ने शनिवार को विंध्य क्षेत्र में अपने सघन चुनावी दौरे में पहाड़ी, मऊगंज, देवतालाव सुनौरी एवं रीवा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर ‘तानाशाह’ होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि केंद्र सरकार से 4 लाख 39 हजार करोड़ पिछले 5 साल में विकास के लिए मिले, लेकिन इसे शिवराज सरकार ने जनता के हित में उपयोग करने के बजाय भ्रष्टाचार में खर्च कर दिया।

सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश को मिलने वाली राशि की जब जानकारी प्राप्त की तो जो सच निकल के आया और विकास की जो असलियत देखी उसमें जमीन-आसमान का अंतर दिखलाई दिया।

उन्होंने कहा कि सच यह है कि भाजपा की चाहे मोदी, शिवराज या रमन सरकार हो, इसने केंद्र सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर दी गई राशि में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया और वहीं भ्रष्ट कमाई अब चुनाव में वह झूठा प्रचार करने में खर्च कर रही है। (भाषा)