Last Modified: भोपाल। ,
गुरुवार, 5 फ़रवरी 2009 (09:52 IST)
हर गाँव का होगा मास्टर प्लान
प्रदेश के हर गाँव का अब मास्टर प्लान बनाया जाएगा जिससे किसानों को उनके मकान का मालिकाना हक मिल सकेगा। किसानों को मिलने वाली ऋण पुस्तिका की व्यवस्था समाप्त कर उन्हें किसान अधिकार पुस्तिका दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों को उनकी उपज के सही दाम मिलेंगे।
यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित लाभकारी मूल्य किसान अधिकार चेतावनी रैली को संबोधित करते हुए किया। हालाँकि भारतीय किसान संघ ने इसे किसान अधिकार चेतावनी रैली नाम दिया था लेकिन मुख्यमंत्री ने इसे किसान महापंचायत कहकर अपनी घोषणाओं की झड़ी लगा दी। रैली में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, राष्ट्रीय मंत्री प्रभाकर केलकर, प्रदेशाध्यक्ष दयाराम धाक़ड़, महामंत्री शिवकुमार शर्मा, कृषि मंत्री डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया आदि उपस्थित थे।