Daily Horoscope
✕

MP Assembly Elections: सपा ने जारी की 2 उम्मीदवारों की तीसरी सूची, अब तक हुई 33 उम्मीदवारों की घोषणा

Updated: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (12:24 IST)
MP Assembly Elections: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 2 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। गुरुवार रात को सपा ने तीसरी सूची जारी करने के साथ ही अब तक अपने 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा की 230 सीटों के लिए चुनाव होना है।
 
कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली पहली सूची गत रविवार को और दूसरी सूची गुरुवार देर रात को जारी की। कांग्रेस अब तक कुल 229 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दोनों पार्टियों के अंदरुनी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी मप्र में सपा के लिए 6 सीटें छोड़ने को तैयार हुई थीं लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी।
 
अपनी तीसरी सूची में सपा ने सीधी जिले के चुरहट और छतरपुर जिले के चांदला (अनुसचित जाति आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से क्रमश: राजेंद्र प्रसाद पटेल और पुष्पेन्द्र कुमार अहिरवार को नामित किया है। राज्य में 21 अक्टूबर से नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू हो जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख