Hanuman Chalisa
✕

गडकरी बोले, लोगों ने मोदी की नीतियों का समर्थन किया और BJP को वोट दिया

Updated: रविवार, 3 दिसंबर 2023 (18:27 IST)
Nitin Gadkari's statement: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने रविवार को गांधीनगर (गुजरात) कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया है और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पक्ष में वोट दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, हमारे (पार्टी) अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और विशेषकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
 
4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को जारी मतगणना के अब तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा भारी बहुमत से मध्यप्रदेश की सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रही है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वह कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के करीब है। इन चुनावों में कांग्रेस के लिए राहत सिर्फ तेलंगाना से मिल रही है, जहां उसके भारी बहुमत से सरकार बनाने की प्रबल संभावना है।
 
गडकरी ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में 'डबल इंजन' की सरकार आने से तेजी से विकास होगा। उन्होंने चुनाव नतीजों के लिए प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा और स्थानीय पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की सराहना की।
 
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने कहा कि देश की जनता ने चुनावों के जरिए अपना मूड जाहिर कर दिया है, खासकर राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में। इन तीनों राज्यों में बहुत अच्छे नतीजे आए हैं। एक तरह से लोगों ने मोदीजी के नेतृत्व में हमारी सरकार की नीतियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
 
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, हमारे (पार्टी) अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और विशेषकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। इन तीनों राज्यों में अब 'डबल इंजन' की सरकार होगी और तेजी से विकास होगा। इसका नतीजा लोगों को देखने को मिलेगा। भाजपा नेता 'डबल इंजन' सरकार शब्द का उपयोग तब करते हैं, जब उनकी पार्टी राज्य और केंद्र दोनों में सत्ता में होती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख