• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. INDIA Alliance To Hold Meeting On Dec 6 After Assembly Elections Results 2023
Written By
Last Updated : रविवार, 3 दिसंबर 2023 (18:22 IST)

Assembly Elections 2023 : 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत, लोकसभा चुनावों से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन पर क्या होगा असर?

Assembly Elections 2023  : 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत, लोकसभा चुनावों से पहले I.N.D.I.A. गठबंधन पर क्या होगा असर? - INDIA Alliance To Hold Meeting On Dec 6 After Assembly Elections Results 2023
INDIA Alliance : राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को 3 राज्यों में मिले बहुमत पर औपचारिक रूप में मुहर लग जाने के बाद अब भाजपा के पार कुल 12 राज्यों में सत्ता होगी। तीन राज्यों में कांग्रेस को मात मिली है।

लोकसभा 2024 चुनाव में भाजपा के मुकाबले के लिए कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ I.N.D.I.A  गठबंधन बनाया था। अब इन राज्यों में कांग्रेस को मिली हार का असर क्या I.N.D.I.A  गठबंधन पर होगा।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar On Assembly Elections) का कहना है कि 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों का INDIA गठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इस गठबंधन में कांग्रेस के नेतृत्व में 25 से अधिक विपक्षी दल शामिल हैं। भाजपा ने यह चुनाव मोदी के चेहरे पर ही लड़ा था। अब लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A  गठबंधन को मोदी का सामना करना होगा। मतगणना के बीच इंडिया गठबंधन ने 6 दिसंबर को बड़ी बैठक बुलाई है।
INDIA

2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। तीन राज्यों में मिली हार का असर इस बैठक में जरूर दिखेगा।
opposition meeting

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी की हार के बाद 2003 में भी उनके दल को इसी तरह हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2004 के लोकसभा चुनाव में वह केंद्र में सरकार बनाने में सफल रही। Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
गडकरी बोले, लोगों ने मोदी की नीतियों का समर्थन किया और BJP को वोट दिया