suvichar

रिश्तों में आ गई है दरार तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान

टूटे रिश्ते को भी फिर से जोड़ देती हैं ये 4 बातें

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 10 मई 2024 (18:05 IST)
वैसे तो हमारे जीवन में कई सामाजिक रिश्ते जरूरी होते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो हमारे सामाजिक जीवन के साथ हमारे निजी जीवन में भी बहुत महत्व रखते हैं। किसी भी वजह के चलते अगर आप अपने रिश्तों को हेल्दी नहीं बना पा रहे हैं, तो धीरे-धीरे रिश्ते कमजोर पड़ जाते हैं और लम्बे समय तक इन कारणों की अनदेखी के कारण रिश्ते टूट भी जाते हैं।
 
रिश्तों को समय के साथ मजबूत बनाया जा सकता है, लेकिन एक बार अगर रिश्ता टूट जाए तो जोड़ना इतना आसान नहीं होता है। हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि इन रिश्तों को जोड़ना असंभव है। अगर आपका रिश्ता भी कमजोर पड़ कर टूट चुका है या फिर टूटने की कगार पर पहुंच चुका है, तो भी आप अपने सच्चे प्रयासों से उसे जोड़ सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से रिश्तों को टूटने से बचाया जा सकता है।
 
बात करना शुरू करें: जिन्हें रिश्तों की कदर होती है वे अपने रिश्ते को बचाने के लिए प्रयास करने के लिए तैयार होते हैं। अगर रिश्ता किसी ग़लतफहमी या संवाद के अभाव की वजह से ख़राब हुआ है तो सबसे ज़रूरी है बात करना। इसलिए ज़रूरी है कि आप हमेशा खुद से ही बातें शुरू करने की कोशिश करें। अगर आप खुद से बातें करना शुरू करेंगे तो टूटे हुए रिश्ते भी जुड़ने लगेंगे। 
 
गंभीरता से काम लें : अगर आपका मन बहुत ज्यादा चंचल है तो यह रिश्तों पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है। इसके कारण सबसे ज्यादा रिश्तों में खटास आने लगती है। समय रहते अगर इनका ध्यान न दिया जाए तो यह आपके रिश्तों को कमजोर बनाने लगता है। अगर आपके रिश्ते में गम्भीरते रहेगी तो सब कुछ सही रहेगा।
 
हमेशा सपोर्टिव रहें: रिश्तों के बीच एक दूसरे की रिस्पेट करना सबसे ज़्यादा जरूरी होता है। किसी भी रिश्ते में रिस्पेक्ट ही उसका आधार होती है। रिस्पेक्ट और एक दूसरे के लिए सपोर्ट की कमी होने के कारण ही रिश्ते अक्सर टूटने लगते हैं। अपने रिश्तों में सपोर्टिव बनें और आप देखेंगे आपके रिश्ते फिर से ठीक होने लगेंगे।
 
पॉजिटिव चीजों पर ध्यान दें: रिश्ते सबसे ज्यादा तब कमजोर पड़ते हैं, जब हम उनकी अच्छाइयों को गिनना बंद कर देते हैं और सिर्फ बुरी चीजों पर ही ध्यान देते हैं। आपके रिश्तों को कमजोर पड़ने के पीछे भी एक यही कारण हो सकता है कि आप उनकी नेगेटिव पॉजिटिव चीजों को न देख कर उनकी नेगेटिव चीजों पर ध्यान दे रहे होते हैं और इस कारण से स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख