1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. लालू के मामले पर रपट तलब

EC serves notice on Lalu on model code violation | लालू के मामले पर रपट तलब

चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद द्वारा पिछले सप्ताह झारखंड के एक स्कूल परिसर में हेलीकाप्टर उतारने के मामले में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जिले के निर्वाचन अधिकारी से रपट माँगी है।

पहले भी आयोग का नोटिस पा चुके लालू ने चुनाव आयोग से कहा कि पहले से तय जगह पर हेलीकाप्टर इसलिए नहीं उतार पाया क्योंकि हैलीपैड को लेकर सही स्थान की जानकारी देर से पहुँची।

उप चुनाव आयुक्त आर बालाकृष्णन ने यहाँ संवाददाताओं को बताया कि चुनाव आयोग ने अब लालू के दावे पर जिले के निर्वाचन अधिकारी से रपट माँगी है।

आयोग ने केन्द्रीय संचार राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन के मामले में दिए गए नोटिस पर कल तक जवाब देने का समय दिया है। सिंधिया पर आरोप है कि उन्होंने संप्रग सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए सरकारी स्टेशनरी पर मतदाताओं को पत्र लिखा है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें