भाजपा के निशाने पर चुनाव आयोग
वरुण गाँधी को लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं देने संबंधी भाजपा को परामर्श दिए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य अरुण शौरी ने सोमवार को चुनाव आयोग की आलोचना की।
भाजपा नेता ने बातचीत में कहा कि इससे पहले चुनाव आयोग ने कब स्वत: परामर्श जारी किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि सभी संभावित उम्मीदवारों के बारे में पूरी छानबीन करनी चाहिए।
बहरहाल उन्होंने तुरंत कहा कि चुनाव आयोग पर आक्षेप लगाने की उनकी कोई मंशा नहीं है। तीसरा मोर्चा के संबंध में पूछे जाने पर शौरी ने कहा कि यह जल्द ही चरमरा जाएगा और यह कोई उचित विकल्प भी नहीं है।
नकवी बचाव में उतरे : वरुण गाँधी की कथित सांप्रदायिक टिप्पणी का प्रारंभ में कड़ा विरोध करने वाले भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने आज उनके बचाव में उतरते हुए कहा कि वरुण के खिलाफ रासुका लगाया जाना कांग्रेस और बसपा की मिली-जुली वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है।
नकवी ने कहा कि वरुण गाँधी स्वयं कह चुके हैं कि मीडिया में वितरित उनके भाषणों की सीडी से छेड़छाड़ की गई है और उनकी प्रामाणिकता की पुष्टि किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि मामले की अभी जाँच चल ही रही है और निष्कर्ष तक पहुँचने से पहले ही उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा उन पर रासुका लगाया जाना वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है। नकवी ने कहा कि वरुण के खिलाफ रासुका लगाना अल्पसंख्यक वोटों को पाने का कांग्रेस और बसपा का मिलाजुला खेल है और साथ ही यह बदले की राजनीति का द्योतक है।