सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा चुनाव परिणाम 2019
  4. Jodhpur Lok Sabha Election 2019 Live Result
Written By
Last Modified: मंगलवार, 21 मई 2019 (22:17 IST)

जोधपुर लोकसभा चुनाव 2019 परिणाम

जोधपुर लोकसभा चुनाव 2019
[$--lok#2019#state#rajasthan--$]
प्रमुख प्रतिद्वंद्वी : गजेंद्र सिंह शेखावत (भाजपा), वैभव गहलोत (कांग्रेस)
जोधपुर से भाजपा ने 2014 में जीते गजेंद्र सिंह शेखावत को फिर से टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस पार्टी ने वैभव गहलोत को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। शेखावत इस लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल कर सकते हैं।
[$--lok#2019#constituency#rajasthan--$]
परिचय : सूर्य नगरी के नाम से प्रसिद्ध जोधपुर शहर की स्थापना राव जोधा ने 1459 ई. में की थी। यह शहर थार के रेगिस्तान, शानदार महलों, दुर्गों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। इसे नीली नगरी नाम से भी जाना जाता है। यह राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर है। यहां का जोधपुरी कोट पूरे भारत में प्रसिद्ध है।  
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के मुताबिक जोधपुर की जनसंख्‍या 36 लाख 87 हजार 165 है।
 
अर्थव्यवस्था : जोधपुर में पशुपालन एक मुख्‍य व्‍यवसाय है। इसके अलावा इसे उत्कृष्ट हस्तकला, बंधेज का कपड़ा, रेशम की दरियां और सजावटी वस्तुओं के लिए भी जाना जाता है। पर्यटन भी यहां आमदनी का एक जरिया है।
 
भौगोलिक स्थिति : जोधपुर राजस्थान के प्रमुख शहरों और दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि पड़ोसी राज्यों में भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। राजधानी जयपुर से 335 किमी की दूरी पर स्थित है जोधपुर। ये न केवल राजस्थान, बल्कि भारत और दुनिया के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : वर्तमान में जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा के गजेंद्रसिंह शेखावत सांसद हैं। अशोक गहलोत यहां से सर्वाधिक पांच बार सांसद चुने गए। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में विदेश मंत्री और रक्षामंत्री रहे जसवंत सिंह भी यहां एक बार चुनाव जीत चुके हैं। 
 
राजस्थान के बारे में : राजस्थान में 25 लोकसभा सीटें हैं और 2014 के चुनाव में कांग्रेस यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। आमतौर पर यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता है और इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है। यहां भाजपा ने एक सीट नवगठित पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल के लिए छोड़ी है।