1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Y.S. Sharmila filed an affidavit

शर्मिला ने दाखिल किया हलफनामा, बताया भाई जगन का 82 करोड़ रुपए बकाया

बोलीं, भाइयों को अपनी बहन को संपत्ति में हिस्सा देना चाहिए

Y.S. Sharmila filed affidavit
Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस की आंध्रप्रदेश इकाई की प्रमुख वाई.एस. शर्मिला (Y.S. Sharmila) पर उनके भाई और मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी का 82 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। शर्मिला द्वारा अमरावती में दाखिल चुनावी हलफनामे (affidavit) में यह जानकारी दी गई है। शर्मिला ने हलफनामे में परिवार के पास कुल 168 करोड़ रुपए की संपत्ति होने की घोषणा की है।

 
शर्मिला द्वारा दाखिल चुनावी हलफनामे के अनुसार कांग्रेस की राज्य इकाई की प्रमुख पर उनकी भाभी और जगन की पत्नी भारती रेड्डी का भी 19.56 लाख रुपए बकाया है। शर्मिला ने 20 अप्रैल को कडप्पा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है।

 
भाइयों को अपनी बहन को संपत्ति में हिस्सा देना चाहिए : हलफनामे के मुताबिक जगन मोहन रेड्डी ने मुझे ऋण दिया था। स्पष्टीकरण के लिए समाज में सभी भाइयों को अपनी बहन को संपत्ति में हिस्सा देना चाहिए, क्योंकि वह उसका अधिकार है। ये भाई की जिम्मेदारी है। शर्मिला ने हलफनामे के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि कुछ लोग हैं, जो बहन को चंदा (उचित हिस्सेदारी में से) देंगे और उसे ऋण के रूप में दिखाएंगे। हमारे परिवार के सभी सदस्यों को इसके बारे में पता है।

 
शर्मिला कुल 133 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालिक : हलफनामे के मुताबिक शर्मिला कुल 133 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालिक हैं और उनके पति अनिल कुमार 49 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। हलफनामे में बताया गया कि अनिल कुमार पर भी अपनी पत्नी शर्मिला का करीब 30 करोड़ रुपए बकाया है। कांग्रेस नेता ने वित्त वर्ष 2023-24 में अपनी आय 97 लाख रुपए घोषित की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
NCP ने घोषणापत्र किया जारी, जाति आधारित जनगणना का किया समर्थन