मतदान के बाद दुल्हन गई ससुराल, वोट देने जा रही महिला की मौत
Uttar Pradesh loksabha election : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच भदोही में मतदान के बाद ही दुल्हन ससुराल गई। वहीं संत कबीर नगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान गांव में शनिवार को वोट देने जाते समय एक महिला की मौत हो गई।
वहीं दूसरी तरफ भदोही जिले के एक मतदान केंद्र पर एक नवविवाहिता ने ससुराल जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया।
जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि भदोही जिले में रजईपुर गांव की मालती देवी (24) जिनकी शुक्रवार रात शादी हुई थी, वह ससुराल जाने से पहले वोट देने के लिए दुल्हन की पोशाक में मतदान केंद्र पर पहुंचीं और मतदान के बाद ससुराल चली गईं।
शादी के बाद मतदाता की भूमिका निभाई,
— CEO UP #IVote4Sure (@ceoup) May 25, 2024
मतदान से ही बजेगी विकास की शहनाई#6thPhase #ECI #LokSabhaElection2024 #ChunavKaParv #DeshKaGarv #IVote4Sure #MainHoonNaa #Ek_Vote_Desh_K_Liye@ECISVEEP@SpokespersonECI pic.twitter.com/Fv1kFusLQj
संतकबीर नगर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशि शेखर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मंझरिया पठान गांव निवासी जंधारी देवी (55) के रूप में की गई है। जंधारी देवी सुबह वोट डालने के लिए घर से निकलीं लेकिन रास्ते में गिर गईं। उनके परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लोक सभा सामान्य निर्वाचन -2024 के अन्तर्गत छठे चरण के 14 निर्वाचन क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक कुल औसतन मतदान 43.95%रहा। #6thPhase #ECI #LokSabhaElection2024 #ChunavKaParv #DeshKaGarv #IVote4Sure #MainHoonNaa #Ek_Vote_Desh_K_Liye pic.twitter.com/6XRcTVRPSU
— CEO UP #IVote4Sure (@ceoup) May 25, 2024
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत राज्य में दोपहर 3 बजे तक 43.95 फीसदी वोट डाले जा चुके हैं। संतकबीर नगर में 43.95 फीसदी मतदान हुआ है।
Edited by : Nrapendra Gupta

