• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. This exit poll is making Congress government
Last Updated : सोमवार, 3 जून 2024 (16:03 IST)

ये एग्जिट पोल बना रहा है कांग्रेस की सरकार, पीएम होंगे राहुल गांधी!

ये एग्जिट पोल बना रहा है कांग्रेस की सरकार, पीएम होंगे राहुल गांधी! - This exit poll is making Congress government
एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव 2024 के तमाम एग्‍जिट पोल भाजपा की सरकार बना रहे हैं, वहीं एक पोल ऐसा भी आया है जो ठीक उलट कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहा है। इसके साथ ही राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने की बात कही जा रही है। इस पोल में इंडिया (I.N.D.I.A) गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।

260 से 290 सीटें मिलेंगी : इस एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अुनमान जताया गया है। इंडिया गठबंधन 260 से 290 सीटें हासिल कर सकता है। यानी इंडिया गठबंधन गिरते पड़ते केंद्र में सरकार बना लेगा है। एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अुनमान जताया गया है। इंडिया गठबंधन 260 से 290 सीटें हासिल कर सकता है।

किसका है एग्‍जिट पोल : दरअसल, यह पोल डीबी लाइव (DB LIVE EXIT POLL) का है। इस एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अुनमान जताया गया है। डीबी लाइव ने अपने अनुमान में दावा किया है कि इंडिया गठबंधन 260 से 290 सीटें हासिल कर सकता है। यानी इंडिया गठबंधन गिरते पड़ते केंद्र में सरकार बना लेगा।

शानदार प्रदर्शन का अनुमान : डीबी लाइव के एग्जिट पोल में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को शानदार प्रदर्शन करने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल में दावा किया गया है कि इंडिया गठबंधन को 32 से 34 सीटें मिल सकती है। वहीं NDA गठबंधन को 46 से 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस है। डीबी लाइव के एग्जिट पोल में अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस की जीत अनुमान जताया गया है। साथ ही डीबी लाइव के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में भी इंडिया गठबंधन शानदार प्रदर्शन करेगा। अनुमान है कि तेजस्वी यादव की अगुवाई में इंडिया गठबंधन बिहार में 24 से 26 सीटें जीत सकता है। वहीं बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर), रालोमो और हम दलों वाला एनडीए गठबंधन को महज 14-16 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
Edited by Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Elections 2024 : I.N.D.I.A को 295 का भरोसा, थरूर बोले- सटीक जानकारी नहीं देते Exit Poll