1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. rohini acharya controversial statement on samrat chaudhary

रोहिणी यादव का सम्राट चौधरी पर विवादित बयान, चुनाव आयोग पहुंचा मामला

rohini acharya
Rohini Yadav news in hindi: लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने बिहार के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा प्रमुख सम्राट चौधरी पर एक विवादित बयान दिया है। भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।
रोहिणी ने कहा कि हम सम्राट चौधरी के मां-बाप को नहीं जानते हैं। वो किसके बेटे हैं, हम उन्हें नहीं जानते। उनके बच्चे हैं या नहीं या सब कुछ पड़ोसियों के ही हैं।
 
भाजपा के द्वारा लगातार लालू परिवार पर हमले क्यों किए जा रहे हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए रोहिणी ने कहा कि यह सवाल तो आपको उनसे पूछना चाहिए कि आप लोग क्यों लालू परिवार के पीछे पड़े हुए हैं, आपलोग अपने काम की गिनती करवाईये। 
 
बयान पर बवाल मच गया। भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर रोहिणी की शिकायत की है। पत्र के साथ ही बयान के वीडियो की कॉपी भी भेजी है।
 
भाजपा द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी के उपर न केवल व्यक्तिगत आक्षेप किया है बल्कि उनके परिवार के उपर एवं उनके बच्चों के बारे में भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, जो कि न केवल भारतीय दंड विधान के अंतर्गत दंडणीय अपराध है बल्कि आदर्श आचार संहिता का भी खुल्लम खुल्ला उल्लंघन है।
 
सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी रोहिणी शर्म करो हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। लोग उनके बयानों को परिवार के संस्कारों से जोड़कर देख रहे हैं और उनसे माफी की मांग कर रहे हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लद्दाख में भाजपा के खिलाफ बागी स्वर, निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं नामग्याल