1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Rahul Gandhi's statement regarding the central government

मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को सुरक्षा की गारंटी : राहुल गांधी

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi's statement regarding the central government : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर सोमवार को उन पर पलटवार किया और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी 'भ्रष्टाचारियों का अड्डा' बन चुकी है। उन्होंने यह दावा भी किया कि मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को 'सुरक्षा की गारंटी' है।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश में मेरठ की रैली में विपक्षी दलों के समूह इंडिया गठबंधन पर भ्रष्टाचार और भ्रष्‍टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि भ्रष्‍टाचारी चाहे कितना ही बड़ा क्यों न हो, कार्रवाई होगी, जरूर होगी। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है।।
असम से लेकर महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइज़ी बांट रहे : राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह भ्रष्टाचार से लड़ाई लड़ रहे हैं, पर खुद असम से लेकर महाराष्ट्र तक भ्रष्टाचार की फ्रेंचाइज़ी बांट रहे हैं। उन्होंने जिसे जितना बड़ा भ्रष्टाचारी कहा, उसके लिए भाजपा कार्यालय में उतनी ही बड़ी रेड कार्पेट बिछाकर उसका स्वागत किया।
भाजपा अब भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी : उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और सीबीआई जैसे संस्थानों को वसूली एजेंट बनाकर चंदे का धंधा कर रही भाजपा अब भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी है। कांग्रेस नेता ने दावा किया, मोदी सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचारियों को ‘सुरक्षा की गारंटी’ है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Lok Sabha Election : पप्‍पू यादव लड़ेंगे पूर्णिया से चुनाव, लालू यादव से लगाई यह गुहार