Hanuman Chalisa
✕

राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड पर गिरी गाज, रोहिणी आचार्य की सुरक्षा में था तैनात

Updated: शुक्रवार, 24 मई 2024 (12:43 IST)
Rohini Acharya : बिहार की सारण सीट पर राजद नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। इस हाईप्रोफाइल सीट पर मतदान के बाद भी सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड रोहिणी आचार्य की सुरक्षा में तैनात को सस्पेंड कर दिया गया है। मतदान के दिन वह रोहिणी आचार्य के साथ सारण में था।

बिहार पुलिस की एक स्पेशल टीम गुरुवार को राबड़ी देवी के आवास पहुंची थी और वहां तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी रोस्टर की जांच की थी। जांच के बाद पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने जीतेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

रोहिणी पर भी राबड़ी के बॉडीगार्ड के गलत इस्तेमाल का आरोप है। बताया जा रहा है कि 20 मई को वोटिंग के दिन जीतेंद्र रोहिणी के साथ ही था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि बॉडीगार्ड मां को मिला और शक्ति प्रदर्शन के लिए बेटी लेकर घूम रही थीं, लालू परिवार का यही आचरण है, नियमों को ताक पर रखना और ठेंगा दिखाना लालू परिवार की फितरत है।

मतदान के दिन सारण में 2 मतदान केंद्रों पर जमकर बवाल हुआ था। इस दौरान भड़की हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। घटना के बाद सारण में 2 दिन तक इंटरनेट बंद था। पुलिस ने इस मामले में रोहिणी के खिलाफ एक मामला भी दर्ज किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

अगला लेख