• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. rjd candidate list tickets to rohini acharya and ritu jaiswal
Written By
Last Modified: पटना , बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (00:06 IST)

RJD Candidate List : राजद ने लोकसभा चुनाव के लिए 22 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान

लालू की दोनों बेटियों के नाम

RJD Candidate List : राजद ने लोकसभा चुनाव के लिए 22 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान - rjd candidate list tickets to rohini acharya and ritu jaiswal
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए 22 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा मंगलवार को कर दी। राजद के केंद्रीय और राज्य संसदीय बोर्ड द्वारा प्रत्याशी चयन एवं निर्णय लेने के लिए अधिकृत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अपनी स्वीकृति दी है। इसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के हस्ताक्षर से सूची देर शाम जारी कर दी गई।
सूची में लालू प्रसाद यादव की दोनों बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य का नाम भी शामिल है। पार्टी ने पाटलिपुत्र से मीसा भारती, सारण से रोहिणी आचार्य, गया से कुमार सर्वजीत पासवान, नवादा से श्रवण कुमार कुशवाहा, जमुई से अर्चना रविदास,.बांका से जय प्रकाश यादव,
पूर्णिया से बीमा भारती, दरभंगा से ललित यादव, बक्सर से सुधाकर सिंह, सुपौल से चंद्रहास चौपाल, वैशाली से विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला, औरंगाबाद से अभय कुमार कुशवाहा,  हाजीपुर से शिवचंद्र राम, अररिया से शाहनवाज आलम, जहानाबाद से सुरेंद्र प्रसाद, मुंगेर से अनीता देवी महतो, उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता, सीतामढ़ी से अर्जुन राय, मधुबनी से अली अशरफ फातमी, वाल्मीकिनगर से दीपक यादव, शिवहर से रितू जायसवाल और मधेपुरा से कुमार चन्द्र दीप को अपना उम्मीदवार बनाया है।
ये भी पढ़ें
क्या NDA हासिल कर पाएगा 400 सीटों का लक्ष्य, बता रही हैं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन