मुस्लिम महिला कारीगर ने पीएम मोदी के लिए बनाई 56 इंच की बांसुरी
- नरेंद्र मोदी की प्रशंसक हैं मुस्लिम महिला कारीगर हिना परवीन
- 3 दिन में तैयार की पीएम मोदी के लिए बांसुरी
- CM योगी को भी बांसुरी भेंट कर चुकी है हिना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 अप्रैल यानी आज पीलीभीत के ड्रमज इंटर कॉलेज में लोकसभा के चुनावी मंच पर बांस से बनी बांसुरी भेंट होगी। विश्व प्रसिद्ध बांसुरी के शहर पीलीभीत से प्रधानमंत्री ऐसा कौन सा राग छोड़ते है, जिससे विरोधी चित्त हो जायेंगे।
शहर के मोहल्ला बशीर खां की रहने वाली हिना परवीन बांसुरी बनाने का काम करती है, इस काम में उनका बेटा अरमान साथ देता है। वैसे तो हिना एक दिन में सामान्य बांसुरी बना लेती है, वह मोदी जी से प्रभावित है जिसके चलते हिना ने एक विशेष 56 इंच की बांसुरी तैयार की है। जिसे बनाने में तीन दिन का समय लगाया है।
हिना चाहती है कि वह खुद इस बांसुरी को पीएम मोदी जी को भेंट करें, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मंच से दूर रखा जायेगा। लेकिन हिना मोदी जी की चुनावी सभा में शामिल होने जायेंगी।
हिना बताती है कि उनके परिवार ने पहले भी विश्व की सबसे बड़ी बांसुरी बनाई, जो अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर लायीं गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रचारक हरीश रौतेला ने हिना परवीन परिवार की बनाई इस बांसुरी का पूजन किया था। अयोध्या धाम में आई इस बांसुरी की लंबाई 21.6 फुट है। इस बांसुरी को अयोध्या धाम संग्रहालय में रखा गया है।
अब प्रधानमंत्री को भेंट करने के लिए उन्होंने विशेष 56 इंच की बांसुरी साज-सज्जा के साथ तैयार की है। हालांकि यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ को भी हिना परवीन द्वारा निर्मित बांसुरी भेंट की जा चुकी है।
दुनियाभर में बांसुरी के लिए प्रसिद्ध पीलीभीत जिले का यह उपहार पाकर प्रधानमंत्री चुनावी मंच से कौन सा तान छोड़ेंगे, जिससे जनता उनको वोट देगी और विरोधी हारकर बिल में छिप जायेंगे।

