1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. PM Modi attacks congress on kachchatheevu in rajasthan

पीएम मोदी का पलटवार, रेगिस्तान में भी कोई नहीं रहता, क्या उसे भी दे दोगे?

कच्चातीवु मामले पर करौली में पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस से सवाल

modi on kachchatheevu in rajasthan
PM Modi on kachchatheevu : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के करौल में कच्चातीवु पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि रेगिस्तान में भी कोई नहीं रहता तो क्या इसे भी दे दोगे?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तमिलनाडु के पास के एक द्वीप, कच्चातीवु, को श्रीलंका को दे दिया था। इस देशविरोधी कुकृत्य को कांग्रेस बेशर्मी से जायज ठहरा रही है। कल ही कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा है कि कच्चातीवु पर कोई रहता है क्या। रहता नहीं है तो क्या दे दोगे? ऐसे होती है देशसेवा? ये है इनकी मानसिकता। इनके लिए देश का खाली हिस्सा सिर्फ जमीन का एक टुकड़ा है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि कल को ये राजस्थान की खाली जमीन देखकर भी यही कहेंगे कि दे दो किसी को। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सिर्फ इतिहास ही खतरनाक नहीं है बल्कि इरादे भी खतरनाक हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कच्चातीवु द्वीप को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कच्चातीवु द्वीप पर कोई रहता है क्या, मैं पूछना चाहता हूं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
परमपाल कौर के भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री मान ने दिया यह बयान