1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. manish sisodiya in court for bail for election campaigning

कोर्ट की शरण में मनीष सिसोदिया, चुनाव प्रचार के लिए मांगी जमानत

Manish Sisodiya
Manish Sisodiya news in hindi : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया ने चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने का अनुरोध करते हुए अदालत में शुक्रवार को एक याचिका दायर की। सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले के संबंध में CBI और ED ने गिरफ्तार किया है।
सीबीआई और ईडी मामलों की विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा आज इस याचिका पर सुनवाई कर सकती हैं।
 
सीबीआई के साथ ही ईडी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितताएं की गईं, लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया, लाइसेंस शुल्क माफ कर दिया गया या कम कर दिया गया और लाइसेंस को सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बिना बढ़ाया गया।
 
जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया है कि लाभार्थियों ने आरोपियों को अवैध लाभ पहुंचाया और जांच से बचने के लिए उनके बहीखातों में गलत प्रविष्टियां कीं।
 
सीबीआई ने घोटाले में कथित भूमिका के लिए दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया था। ईडी ने नौ मार्च 2023 को सीबीआई की प्राथमिकी से निकले धन शोधन के मामले में सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सिसोदिया ने 28 फरवरी 2023 को दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
उमर अब्‍दुल्‍ला उतरेंगे चुनावी मैदान में, बारामुल्‍ला से आजमाएंगे किस्‍मत