1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. BJP will release election manifesto today

Lok Sabha Elections : भाजपा आज जारी करेगी चुनावी घोषणा पत्र, PM मोदी ने जनता से मांगे थे सुझाव

Narendra Modi
BJP will release election manifesto today : भारतीय जनता पार्टी (BJP) लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 14 अप्रैल को घोषणा पत्र जारी करेगी। प्रधानमंत्री ने चुनावी घोषणा के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे। भाजपा के घोषणा पत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ ‘मोदी की गारंटी : विकसित भारत 2047’ पर केन्द्रित होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में यहां स्थित भाजपा मुख्यालय में चुनावी घोषणा पत्र सुबह 8:30 बजे जारी किया जाएगा। दौरान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री ने चुनावी घोषणा के लिए 25 जनवरी 2024 को जनता से सुझाव मांगे थे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा के घोषणा पत्र का विषय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ ‘मोदी की गारंटी : विकसित भारत 2047’ पर केन्द्रित होगा। (एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
चंडीगढ़ से मनीष तिवारी, मंडी से विक्रमादित्य, कांग्रेस ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट