1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. BJP Vice President Bhrigu Bakshipatra joins BJD

ओडिशा की भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष भृगु बक्शीपात्रा बीजद में शामिल

BJP Vice President Bhrigu Bakshipatra joins BJD
BJP Vice President Bhrigu Bakshipatra joins BJD : भारतीय जनता पार्टी की ओडिशा इकाई के उपाध्यक्ष भृगु बक्शीपात्रा पार्टी से इस्तीफा देकर बुधवार को बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए। अटकलें हैं कि बीजद उन्हें बेहरामपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।
बक्शीपात्रा ने पार्टी मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की : बक्शीपात्रा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में बेहरामपुर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था। बक्शीपात्रा ने बीजद के भुवनेश्वर में स्थित पार्टी मुख्यालय शंख भवन में सदस्यता ग्रहण की। बेहरामपुर से बीजद सांसद चंद्रशेखर साहू ने बक्शीपात्रा का पार्टी में स्वागत किया।
प्रदीप पाणिग्रही को बीजद ने निष्कासित किया था : भाजपा द्वारा पार्टी विधायक प्रदीप पाणिग्रही को बेहरामपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारे जाने के बाद बक्शीपात्रा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। प्रदीप पाणिग्रही को बीजद ने निष्कासित किया था। इस बीच बीजद ने मौजूदा सांसद साहू को पार्टी उपाध्यक्ष और घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी को अभी समिति के अन्य सदस्यों की घोषणा करना बाकी है, जो राज्य की 147 सदस्‍यीय विधानसभा और 21 लोकसभा सीट पर एक साथ चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करेगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Odisha Election : ओडिशा में 50 साल बाद चुनावी मैदान से बाहर हुए गमांग और पांगी परिवार