मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. BJP focus on youth voters in Lok Sabha elections
Last Updated : बुधवार, 31 जनवरी 2024 (20:13 IST)

लोकसभा चुनाव में युवा वोटर्स पर भाजपा का फोकस, बोले वीडी शर्मा नए भारत की नई शक्ति, नया स्वरूप हैं नव मतदाता

लोकसभा चुनाव में युवा वोटर्स पर भाजपा का फोकस, बोले वीडी शर्मा नए भारत की नई शक्ति, नया स्वरूप हैं नव मतदाता - BJP focus on youth voters in Lok Sabha elections
भोपाल। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अब युवा वोटर्स पर फोकस कर दिया है। भाजपा ने इस वोटर्स को पार्टी से जोड़ने के लिए गुरुवार को नमो नव मतदाता सम्मेलन किया। भोपाल में हुए मुख्य आयोजन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोकस भी देश की युवाशक्ति पर है। देश में लगभग 5 करोड़ नव मतदाता हैं, जिनमें से करीब 53 लाख मध्यप्रदेश में हैं। देश और मध्यप्रदेश में नौजवानों की यह जो पीढ़ी है, इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी ताकत के रूप में देखते हैं और यही नए भारत का नया स्वरूप है। सृजनात्मक काम करने की क्षमता रखने वाले ऐसे नौजवान देश के किसी भी कोने में हों, प्रधानमंत्री जी उनसे राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर संवाद कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामजन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जो ऐतिहासिक कार्य हुआ, वह केवल एक धार्मिक विषय नहीं है। बल्कि वह उन असंभव लगने वाले अनेक कामों में से एक है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद करना शुरू किया है।

युवा वोटर्स पर भाजपा का फोकस- दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने युवा वोटर्स पर अपना फोकस कर दिया है। भाजपा युवा मोर्चा लोकसभा चुनाव से पहले 18 से 23 साल के 10 लाख युवा वोटर्स को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर गुरुवार को भाजपा ने प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों मे से प्रत्येक पर दो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित किए। प्रदेश में 460 स्थानों पर आयोजित नवमतदाता सम्मेलन में 18 से 23 वर्ष के पांच लाख नव मतदाताओं के शामिल होने का दावा पार्टी की ओर से किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार के मुताबिक प्रदेश के करीब 10 लाख नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। युवा मोर्चा द्वारा नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए मोबाइल नंबर 7820078200 पर मिस्ड कॉल अभियान चलाया जा रहा है।