kundali milan
✕

मुंबई में पुलिसकर्मी ने अमिताभ बच्चन को वोटिंग लाइन से निकालकर डलवाया वोट

Updated: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (00:12 IST)
मुंबई। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे फेज में फिल्मी सितारों ने आसमान से उतरकर जमीं पर कदम रखा और अपने कीमती वोट का उपयोग किया जबकि आम मुंबईकर छुट्‍टी का आनंद लेते दिखाई दिए। अमिताभ बच्चन बाकायदा लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे लेकिन एक पुलिसकर्मी ने उनकी उम्र का लिहाज करते हुए अलग से वोट डलवाया।
 
मुंबई में सोमवार को 6 सीटों पर मतदान हुआ जिसमें बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी, दबंग स्टार सलमान खान, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान समेत कई सितारों ने न केवल मतदान में हिस्सा लिया बल्कि अन्य लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित किया।
 
अमिताभ लगे लाइन में, पुलिसकर्मी ने सदाशयता दिखाई : बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन परिवार संग वोट डालने पहुंचे। पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन संग अमिताभ बच्चन ने जुहू के पोलिंग बूथ में वोट किया है। अमिताभ जब आम लोगों की लाइन में लगकर वोट डालने की बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी एक पुलिसकर्मी की नजर उन पर पड़ी। पुलिसकर्मी ने बच्चन की उम्र का लिहाज करते हुए उन्हें लाइन से अलग हटाकर मतदान के कमरे तक पहुंचाया।
प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से वोट डालने आईं : अपने वोट की कीमत क्या होती है, इसे प्रियंका चोपड़ा से बेहतर और कौन समझ सकता है? प्रियंका सिर्फ मतदान करने के लिए अमेरिका से उड़कर मुंबई पहुंचीं और वोट डाला। यह पहला मौका था, जब बड़ी संख्या में फिल्मी हस्तियों ने जबरदस्त जोश दिखाते हुए मतदान में हिस्सा लिया।
 
सोशल मीडिया पर तस्वीरें : बॉलीवुड सितारों ने सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोटिंग की। ये सितारे आम लोगों के साथ लाइन में लगकर न केवल वोट डाल रहे थे बल्कि आम लोगों को भी वोट करने को घर से निकलने की अपील कर रहे हैं। मतदान करने के बाद सुबह से ही बॉलीवुड फिल्मी सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो गई थीं जिसे काफी शेयर किया गया।
 
हेमा मालिनी ने वोट देने के बाद दिया संदेश : मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने बेटियों संग मतदान किया। मुंबई के विले पार्ले स्थित पोलिंग बूथ पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी के साथ बेटी ईशा देओल और अहाना देओल भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि वोट देना जरूरी है। पूरे परिवार के साथ वोट दें, काम हुआ है, देश आगे बढ़ रहा है।
सलमान खान ने प्रशंसकों को दिया गच्चा : इन दिनों अपनी फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त सलमान खान ने मुंबई में बांद्रा इलाके के मतदान केंद्र की बूथ संख्या 283 में जाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहां पर सैकड़ों प्रशंसक मौजूद थे। वोट डालने के बाद वे प्रशंसकों की तरफ मुड़े लेकिन मुस्कुराते हुए गच्चा देकर वे कार में सवार होकर फुर्र हो गए।
 
रणवीर सिंह के साथ सेल्फी : अभिनेता रणवीर सिंह ने भी वोट किया। रणवीर के साथ उनके पिता भी मौजूद थे। उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
 
गुलजार बोले, पहली बार लगा कि वोट दिया : मशहूर शायर, गीतकार और फिल्म निर्माता गुलजार साहब ने मतदान करने के बाद युवाओं की भीड़ देखकर कहा कि लग रहा है कि मैं पहली बार वोट डाल रहा हूं। ऐसा उत्साह मैंने इससे पहले कभी नहीं देखा।
 
मुंबई में संगीतकार जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी ने वोट किया है। अभिनेता संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के साथ मुंबई में मतदान किया। उन्होंने कहा कि वे इस चुनाव में अपनी बहन प्रिया दत्त के साथ हैं, जो उत्तर मुंबई से लोकसभा प्रत्याशी हैं।
 
बांद्रा में आमिर खान पत्नी किरण राव के साथ मतदान करने पहुंचे और लोगों को अमेरिका के राष्ट्रपति का एक चुटकुला भी सुनाया। यहीं पर शाहरुख खान बेटे अबराम को गोद में लेकर वोट डालने आए।
 
राकेश रोशन का परिवार, धवन का परिवार भी मतदान करते नजर आया। माधुरी दीक्षित के अलावा अजय देवगन पत्नी काजोल के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बने।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

फ‍िर वि‍वादों में विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला, पहले महाकाल मंदि‍र अब खजराना गणेश में प्रतिबंधित गर्भगृह में एंट्री कर किए दर्शन

अमित शाह पर खरगे का पलटवार, कहा- अंबेडकर फैशन नहीं, संविधान को धोखा देने वालों को सीधा करने की दवा

होलकर कॉलेज में हुईं 15 नियुक्तियां सवालों के घेरे में, कैसे 18 हजार से 33 हजार हो गया वेतन

अगला लेख