Hanuman Chalisa
✕

लोकसभा चुनाव 2019 : उत्तरप्रदेश में पहले चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (18:02 IST)
लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने में राजनीतिक दल कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और उत्तरप्रदेश के पश्चिमांचल स्थित 8 सीटों पर आगामी 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी।
 
प्रथम चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर सीटों के लिए मतदान होगा। इसमें राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह, उनके बेटे जयंत चौधरी और मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह तथा डॉ. महेश शर्मा समेत कई दिग्गजों का सियासी भविष्य तय होगा।
 
पहले चरण में मुजफ्फरनगर सीट पर सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर रालोद प्रमुख अजित सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। वहां उनका मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद संजीव बालियान से होगा। सिंह ने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव बागपत से लड़ा था लेकिन वे हार गए थे।
 
बागपत सीट पर इस बार अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। वहां उनका मुकाबला मौजूदा सांसद, भाजपा के सत्यपाल सिंह और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी मोहकम से है।
 
गाजियाबाद सीट पर मौजूदा केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश बंसल और कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा से है। सिंह वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इसी सीट से भारी मतों से जीते थे।
 
नोएडा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और मौजूदा केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के सामने लगातार दूसरी बार इस सीट से संसद पहुंचने की चुनौती है। उनके मुकाबले में कांग्रेस ने डॉ. अरविंद सिंह को उतारा है जबकि महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर सत्यवीर नागर मैदान में हैं। सहारनपुर में मौजूदा भाजपा सांसद और प्रत्याशी राघव लखन पाल का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के इमरान मसूद से है।
 
पिछले साल हुए उपचुनाव में भाजपा से कैराना की सीट छीनने वाली मौजूदा सांसद और महागठबंधन की प्रत्याशी तबस्सुम हसन के सामने 1 साल के अंदर इस सीट को दूसरी बार जीतने की कड़ी चुनौती है। उनका मुख्य मुकाबला गंगोह सीट से मौजूदा विधायक भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी तथा कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक से है।
 
मेरठ सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद और प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल लगातार तीसरी बार जीतने की आस लगाए हुए हैं। बसपा ने यहां से महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को उतारा है, वहीं कांग्रेस ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू बनारसीदास के बेटे हरेन्द्र अग्रवाल को टिकट दिया है।
 
बिजनौर सीट पर मौजूदा भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। उनका मुकाबला कभी बसपा प्रमुख मायावती के विश्वसनीय रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी से है। महागठबंधन ने मलूक नागर को यहां से मैदान में उतारा है। इसी 11 अप्रैल को मतदान होने के बाद वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख