शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Shatrughan Sinha on GST and Notebandi
Written By
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (07:21 IST)

शत्रुघ्न सिन्हा बोले, 2 लोगों की सेना की नोटबंदी, जीएसटी ने तोड़ी अर्थव्यवस्था की कमर

शत्रुघ्न सिन्हा बोले, 2 लोगों की सेना की नोटबंदी, जीएसटी ने तोड़ी अर्थव्यवस्था की कमर - Shatrughan Sinha on GST and Notebandi
मुंबई। अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि 2 लोगों की सेना द्वारा थोपी गई नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी।
 
पूर्व भाजपा नेता सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश: संजय निरुपम एवं उर्मिला मातोंडकर के लिये चुनाव प्रचार कर रहे थे।
 
सिन्हा अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को '2 लोगों की सेना' कहा करते हैं। रैली में सिन्हा ने कहा, 'दो लोगों की सेना द्वारा थोपी गई नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यस्था को बहुत प्रभावित किया।' 
ये भी पढ़ें
Modi in Varansi Live : मोदीमय हुआ वाराणसी, रोडशो से नामांकन तक मोदी का मेगा शो