शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Rahul Gandhi on NYAY
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (14:33 IST)

राहुल बोले, पूरे भारत में छा गया है न्याय अभियान

राहुल बोले, पूरे भारत में छा गया है न्याय अभियान - Rahul Gandhi on NYAY
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी की ओर से शुरू किया 'न्याय' अभियान पूरे देश में छा गया है।

गांधी ने न्याय थीम से जुड़ा एक नया वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि 'अब होगा न्याय' सिर्फ एक नारा नहीं है। यह भारत की जनता के साथ कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है। हमारे प्रचार अभियान का गीत पूरे भारत में बड़ा हिट साबित हुआ है। अब हम न्याय थीम का नया वीडियो पेश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अब होगा न्याय का नारा दिया है। उसका पूरा जोर न्यूनतम आय योजना (न्याय) पर है जिसके तहत उसने सरकार बनने पर देश के पांच गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपए देने का वादा किया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
नासा का खुलासा, उल्कापिंडों से पहुंचा चंद्रमा पर मौजूद पानी को नुकसान