बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. priyanka gandhi vadra is now on twitter hundreds of followers in minutes
Written By
Last Modified: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (12:20 IST)

सियासत के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री, ट्‍विटर अकाउंट बनाते इन्हें किया फॉलो...

सियासत के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रियंका गांधी की धमाकेदार एंट्री, ट्‍विटर अकाउंट बनाते इन्हें किया फॉलो... - priyanka gandhi vadra is now on twitter hundreds of followers in minutes
लखनऊ मेगा रोड शो के साथ सियासत में धमाकेदार एंट्री कर रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया की दुनिया में भी शुरुआत कर दी। ट्‍विटर पर प्रियंका गांधी का अकाउंट @priyankagandhi के नाम से बनाया गया है। कांग्रेस की ओर से सुबह ट्वीट किया गया कि प्रियंका गांधी वाड्रा अब ट्विटर पर आ गई हैं।
 
प्रियंका गांधी की ट्विटर पर एंट्री के साथ ही उनके फॉलोअर्स की संख्या भी बढ़ती ही जा रही है। प्रियंका के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अभी कोई ट्वीट तो नहीं किया गया है, लेकिन वे 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्‍विटर अकाउंट से कांग्रेस, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फॉलो किया। इसके इसके अतिरिक्त प्रियंका गांधी सचिन पायलट और अशोक गहलोत को फॉलो कर रही हैं।
ये भी पढ़ें
जहरीली शराब कांड : योगी ने एसआईटी को सौंपा जांच का जिम्‍मा, 10 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश