sundarkand
✕

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा- मोदी को पक्षकार क्यों बनाया?

Updated: शनिवार, 18 मई 2019 (23:52 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय रजिस्ट्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चुनावी हलफनामे में संपत्ति का ब्योरा छिपाए जाने की शिकायत संबंधी याचिका में फिर से कुछ सवाल खड़े किए हैं।
 
याचिकाकर्ता साकेत गोखले ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री की ओर से दूसरी बार पूछे गए सवालों के बारे में पोस्ट साझा करते लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने मुझसे यह स्पष्ट करने को कहा है कि याचिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पक्षकार क्यों बनाया गया है?
 
याचिकाकर्ता ने कहा कि जनहित याचिका दायर किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने याचिका में कुछ त्रुटियों को लेकर उन्हें एक सूची सौंपी थी, मसलन पृष्ठ संख्या और अन्य सामान्य जानकारियां। लेकिन वे उस वक्त हतप्रभ रह गए, जब रजिस्ट्री ने त्रुटियों के संबंध में दोबारा पत्र भेजकर यह स्पष्ट करने को कहा कि प्रधानमंत्री को इस याचिका में पक्षकार क्यों बनाया गया है?
 
याचिकाकर्ता ने अपनी जनहित याचिका में आरोप लगाया है कि मोदी ने अपने चुनावी हलफनामों में अपनी संपत्ति का सही ब्योरा नहीं दिया है। प्रधानमंत्री पर आरोप है कि उन्होंने गुजरात में मिले भूखंड की सही जानकारी छिपाई है। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख