Hanuman Chalisa
✕

मायावती बोलीं, चंद्रशेखर के जरिये भाजपा ने रची है यह साजिश

Updated: रविवार, 31 मार्च 2019 (14:33 IST)
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया है कि फायदा उठाने के लिए ही भाजपा ने भीम आर्मी बनवाई है।
 
मायावती ने रविवार को कहा कि दलितों का वोट बांटकर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिये ही भाजपा भीम आर्मी के चंद्रशेखर को वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा रही है। उन्होंने कहा है कि यह संगठन भाजपा ने षड्यंत्र के तहत बनवाया है और इसकी आड़ में भी अपनी दलित विरोधी मानसिकता वाली घिनौनी राजनीति कर रही है।
 
बसपा अध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया है कि भाजपा ने गुप्तचरी करने के लिए पहले चंद्रशेखर को बसपा में भेजने की नाकाम कोशिश की। भीम आर्मी को आगे करके षड्यंत्र के तहत सहारनपुर जिले में शब्बीरपुर कांड कराया गया। इसका खुलासा होने पर चंद्रशेखर और अपने नए षड्यंत्र को बचाने के लिए भीम आर्मी प्रमुख को जेल भेजा गया और चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने उसे जेल से बाहर निकाल दिया।
 
गौरतलब है कि भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर ने मायावती को बुआ कहा था। उस पर मायावती ने साफ कह दिया था कि वह किसी की बुआ नहीं हैं। (वार्ता) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

सेंसेक्स 1502 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार तेजी: इन 5 वजहों से बाजार में लौटी रौनक!

जनक दीदी की शादी की 38वीं सालगिरह पर कार्यशाला : 'सस्टेनेबल मैरिज के लिए सस्टेनेबल विकल्प'

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

इंदौर में फूटी कोठी सब्जी मंडी को लेकर जबरदस्‍त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने मारा निगमकर्मी को थप्पड़, पुलिस ने लि‍या हिरासत में

अगला लेख