Hanuman Chalisa
✕

लोकसभा चुनाव 2019 : हरियाणा में आप और जजपा मिलकर लड़ेंगे 10 सीटों पर चुनाव

Updated: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (16:49 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार को गठबंधन करने की घोषणा की। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पौत्र दुष्यंत चौटाला ने पिछले वर्ष राज्य की मुख्य विपक्षी आईएनएलडी में शक्ति संघर्ष के बाद जजपा बनाई है।
 
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि जजपा 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वे अगले 2-3 दिनों में 7 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर निर्णय करेंगे।
 
चौटाला ने कहा कि झाडू (आप का चुनाव चिह्न) और चप्पल (जजपा का चुनाव चिह्न) बाधाओं को दूर करेंगे और विजयी बनेंगे और साथ मिलकर वे भाजपा और कांग्रेस को हराएंगे। अरविंद केजरीवाल ने आप, जजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन का प्रस्ताव दिया था लेकिन कांग्रेस ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख