1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Gujrat congress website hack

गुजरात कांग्रेस की वेबसाइट हैक, अपलोड की हार्दिक की आपत्तिजनक फोटो

Gujrat congress
अहमदाबाद। हार्दिक पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही दिन बाद अज्ञात लोगों ने गुजरात कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट को हैक कर लिया और उनकी फोटो अपलोड कर दी है।
 
यह तस्वीर 2017 चुनावों से पहले सामने आए उनके कथित सैक्स वीडियो में से एक का स्क्रीनशॉट लग रहा है। तस्वीर में पटेल से मिलते-जुलते एक व्यक्ति को बिस्तर पर एक लड़की के साथ बैठा हुआ दिखाया है और नीचे लिखा है - 'हमारे नए नेता का स्वागत।'
 
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी के मुताबिक पार्टी की आईटी टीम ने इस खुराफात की जानकारी मिलते ही तत्काल वेबसाइट बंद कर दी। उन्होंने कहा कि यह जल्द ही ऑनलाइन हो जाएगी। 

आशंका जताई जा रही है कि यह काम उन लोगों का हो सकता है जिन्हें हार्दिक का कांग्रेस में शामिल होना रास नहीं आ रहा है।  
अगला लेख
लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की