Hanuman Chalisa

मोदी पर बड़ा हमला, अभिनय में दिलीप कुमार, शाहरुख खान जैसे अभिनेताओं को पीछे छोड़ा

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (17:27 IST)
श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अच्छे अभिनेता हैं और अभिनय के मामले में उन्होंने कई स्थापित अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है। 
 
अब्दुल्ला ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार सभी मोर्चे पर नाकाम रही है और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद की स्थिति को ‘भुनाना’ चाहती है।
 
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। हालांकि, उन्होंने पुलवामा हमले के पीछे छुपकर बचने का रास्ता देख लिया है। छत्तीसगढ़ में जब सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए तो मोदी वहां नहीं गए। छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवानों की कुर्बानी उन्हें (मोदी को) प्रभावित नहीं करती। वह बेफिक्र रहते हैं।
 
अब्दुल्ला ने गंदेरबल में एक रैली में आरोप लगाया कि (पुलवामा हमले के) सीआरपीएफ के शहीद जवानों के शव दिल्ली लाए गए तो मोदी शूटिंग में मसरूफ थे। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा अभिनेता नहीं देखा है। अभिनय कला में मोदी ने दिलीप कुमार, राज कपूर और शाहरूख खान जैसे अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है। (भाषा) 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख