sundarkand

संघ कार्यालय की सुरक्षा पर संग्राम, भाजपा को मिला दिग्विजय का साथ

Updated: मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (14:56 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय की सुरक्षा हटाने पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय समिधा की सुरक्षा हटाए जाने को मुख्यमंत्री कमलनाथ का निंदनीय कदम बताते हुए इसे कांग्रेस की साजिश करार दिया है।
 
गोपाल भार्गव ने कहा कि मध्यप्रदेश में अभी सिमी का जाल खत्म नहीं हुआ है और वो कोई भी घटना को अंजाम दे सकते हैं, इसलिए सरकार तत्काल संघ कार्यालय की सुरक्षा जैसी थी वैसी करे नहीं तो बीजेपी अपने स्तर पर संघ को सुरक्षा देगी। इसके साथ गोपाल भार्गव ने चेतावनी दी हैं कि अगर संघ के किसी कार्यकर्ता को खरोंच भी आई तो कांग्रेस सरकार की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी।
 
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चुनाव के नाम पर संघ कार्यालय की सुरक्षा हटाने को बहानेबाजी बताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
 
दिग्विजय ने भी बताया अनुचित : पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजयसिंह ने भी संघ कार्यालय की सुरक्षा हटाने को अनुचित बताते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ से तत्काल फिर से सुरक्षा देने का अनुरोध किया है। दिग्विजय जो अपने बयानों के जरिए लगातार संघ पर निशाना साधते रहे हैं, उनके इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
भोपाल में संघ कार्यालय समिधा को बीजेपी सरकार के समय सुरक्षा मिली थी, जो पिछले 16 साल से लगातार जारी थी, लेकिन सोमवार को चुनाव में सुरक्षा बलों की कमी का हवाला देकर सुरक्षा को हटा दिया गया था। इसके बाद अब कांग्रेस सरकार बीजेपी के निशाने पर आ गई है।  
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: CBI करेगी दिशा सालियान मामले की जांच

पति ने छोड़ा साथ, तीन बेटों की जिम्मेदारी… फिर भी नहीं टूटी बबीता, ठेले से दुकान तक पहुंची ‘आत्मनिर्भरता’ की कहानी

कीर्तिखाल का भैरवगढ़ी मंदिर: गढ़वाल के रक्षक काल भैरव का धाम, जानें क्या है खास

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

अगला लेख