sundarkand
✕

भारतीय सेना का करारा जवाब, पाकिस्तान की 7 चौकियां तबाह

Updated: मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (14:50 IST)
जम्मू। राजौरी और पुंछ जिले में सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाने वाले पाकिस्तानी सैनिकों को मुंह तोड़ जवाब देते हुए भारतीय सैनिकों ने सीमा पार नियंत्रण रेखा से लगी पाकिस्तान की सात चौकियां तबाह कर दी। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान सेना के कई जवान हताहत हुए हैं।
 
पाकिस्तानी गोलीबारी के मद्देजनर एहतियाती तौर पर पुंछ और राजौरी जिले में सीमा से लगे स्कूलों को अधिकारियों ने बंद कर दिया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की ओर से सोमवार को की गई भारी गोलाबारी में बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए और पांच साल की एक बच्ची सहित दो असैन्य लोगों की जान चली गई। इस गोलाबारी में 24 अन्य लोग घायल भी हुए थे। भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया था।
 
उन्होंने बताया कि राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार सुबह तक भारी गोलाबारी एवं गोलीबारी जारी थी। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ और नौशेरा में शाहपुर उप-क्षेत्र में मंगलवार को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलाबारी और गोलीबारी की।
 
भारत ने जवाबी कार्रवाई में ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर’ में रखचिकरी और रावलाकोट में नियंत्रण रेखा के पास सात चौकियों को तबाह कर दिया।
 
इस बीच, पाकिस्तान के ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने बताया कि मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारतीय सेना की कार्रवाई में उसके तीन सैनिक मारे गए। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान भारी हथियारों और 120एमएम के मोर्टार गोलों का इस्तेमाल पुंछ में असैन्य नागरिकों को निशाना बनाने के लिए कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में तनाव फैला हुआ है।
 
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से जारी गोलाबारी के मद्देनजर लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। (भाषा) 
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

मोदी सरकार से क्यों नाराज हैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर? जानिए क्यों हैं एक बार फिर चर्चा में

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

अगला लेख