Daily Horoscope
✕

कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, छह माह में देंगे 22 लाख सरकारी नौकरियां

Updated: मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (13:18 IST)
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।  कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को 'जन आवाज' नाम दिया है। घोषणापत्र से जुड़ी हर जानकारी...

-घोषणापत्र जारी करने के बाद जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या हम भावी प्रधानमंत्री से बात कर रहे तो राहुल ने कहा कि यह मैं नहीं कह सकता, यह जनता तय करेगी। 
-प्रधानमंत्री के सवालों का जनता जवाब देगी। आज अर्थव्यवस्था फंसी हुई है। 
-जब नरेन्द्र मोदी अनिल अंबानी की जेब में पैसा डाल सकते हैं तो कांग्रेस भी 20 प्रतिशत गरीब लोगों को पैसा दे सकती है। 
-देश की सच्चाई है कि देश में बेरोजगारी है, किसान परेशान है। यह सच्चाई है कि चौकीदार चोर निकला, लेकिन भाग नहीं सकता। 
-मोदी ने देश लोगों का पैसा छीनकर अनिल अंबानी को दिया। 
-जीएसटी का सरलीकरण करेंगे। पांच की जगह एक ही टैक्स रखेंगे। 
-किसानों के लिए अलग बजट बनाएंगे। 
-जीडीपी का 6 प्रतिशत शिक्षा के लिए खर्च करेंगे।
-हम सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने का काम करेंगे। 
-कर्ज नहीं चुकाने वाले किसानों पर आपराधिक मामला नहीं चलेगा। 
-भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है।
-10 लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार देंगे। 
-मनरेगा में 150 दिन का रोजगार देंगे। 
-मोदी ने 2 करोड़ रोजगार का झूठा वादा किया था। 
-छह महीने के भीतर कांग्रेस 22 लाख सरकारी नौकरियां देगी। 
-3 साल तक युवाओं को कारोबार करने के लिए किसी भी मंजूरी की जरूरत नहीं। 
-हमारा घोषणा पत्र बंद दरवाजे के पीछे नहीं बना। हम इसके लिए एक साल से तैयारी कर रहे थे। 
-घोषणा पत्र में 5 बड़े आइडिया (5 थीम), जो पार्टी के चुनाव चिह्न (पांच अंगुलियां) को इंगित करते हैं।
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र इन दिनों लगातार झूठ बोल रहे हैं। हमने ध्यान रखा है कि घोषणा पत्र में झूठ नहीं हो।  
-घोषणा पत्र की पहली थीम है 'न्याय'। कांग्रेस की पहली गारंटी, गरीबी पर वार, 12 हजार। गरीब लोगों के खाते में सीधे पैसा पहुंचाएंगे।
-रोजगार और किसान देश में दो बड़े मुद्दे हैं। 

-पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने कहा कि आज का दिन कांग्रेस के इतिहास में अहम है। 
-यूपी सरकार के कार्यकाल में देश ने बहुत तरक्की की थी। 
-युवाओं और पिछड़ों पर हमारा ध्यान। घोषणा पत्र में दलित और अल्पसंख्यकों का ध्यान रखा गया है। 
-घोषणा पत्र हर किसी की उम्मीद को पूरा करेगा। 
-मोदी सरकार में किसान बदहाल हुए हैं। 
 
-चिदंबरम ने कहा कि इस समय देश बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। 
-मोदी सरकार में 4 करोड़ 70 लाख नौकरियां चली गईं। 
-पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि घोषणा पत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। चिदंबरम घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष हैं।
 
-कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा ने बताया कि यह घोषणा पत्र किस तरह बनाया गया। 
-इस अवसर पर राहुल गांधी के अलावा सोनिया गांधी, पी. चिदंबरम, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह भी मंच पर मौजूद थे। कांग्रेस मुख्‍यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका गांधी, मध्यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री कमलनाथ, राजीव शुक्ला, राजस्थान के उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट समेत विभिन्न नेतागण मौजूद थे। 

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

अगला लेख