Hanuman Chalisa
✕

चौकीदार बना सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा, नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेताओं ने बदला अपना ट्विटर हैंडल

Updated: रविवार, 17 मार्च 2019 (12:40 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह 2014 के चुनावों में 'चाय वाला' को मुद्दा बनाकर लोकसभा चुनाव लड़ा था, उसी तरह वे इस बार 'चौकीदार' को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने ट्‍विटर हैंडल का नाम बदलकर 'चौकीदार नरेन्द्र मोदी' कर दिया, इसी तरह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपने ट्विटर हैंडल को 'चौकीदार अमित शाह' नाम दिया है।
 
बस फिर क्या था! देखते ही देखते भाजपा नेताओं में अपने ट्विटर हैंडल पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लगाने की होड़ मच गई। रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, पूनम महाजन, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई नेताओं के ट्विटर हैंडल पर नाम के आगे 'चौकीदार' दिखाई देने लगा। मोदी फैन्स ने भी इसे हाथोहाथ लिया और नेताओं के साथ ही अन्य लोगों में भी नाम के आगे 'चौकीदार' लगाने की होड़ लग गई।
 
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ट्वीट कर 'मैं भी चौकीदार' मुहिम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर कोई देश के विकास के लिए संघर्ष कर रहा है।
 
पीएम ने ट्वीट कर कहा, 'आपका चौकीदार बिना डिगे खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है। लेकिन यहां मैं अकेला नहीं हूं। हर वह शख्स जो भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई से लड़ रहा है वह चौकीदार है। जो भी देश के विकास के लिए काम कर रहा है वह चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है कि मैं भी चौकीदार हूं। इस वीडियो में मोदी सरकार के कामों को भी दिखाया गया है। वीडियो के आखिर में 31 मार्च को शाम 6 बजे पीएम मोदी से जुड़ने का आह्वान किया गया है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख