शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. खास खबरें
  4. Satta Bazar : Who is going to form government, what is calculation on seats
Written By
Last Updated : मंगलवार, 21 मई 2019 (15:06 IST)

सट्‍टा बाजार किसकी बना रहा है सरकार, क्या है सीटों का गणित

सट्‍टा बाजार किसकी बना रहा है सरकार, क्या है सीटों का गणित - Satta Bazar : Who is going to form government, what is calculation on seats
नई दिल्ली। एक्जिट पोल की तर्ज पर सट्‍टा बाजार भी केन्द्र में एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाता हुआ दिख रहा है। सट्‍टा बाजार की मानें तो भाजपा को 250 के लगभग सीटें मिल सकती हैं। इस तरह सहयोगी दलों की सीटों को मिलाकर सरकार बनाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हालांकि यह सिर्फ अनुमान है। 
 
इंदौर के सट्‍टा बाजार की मानें तो भाजपा को 255 से 60 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह भाजपा को पिछले चुनाव की तुलना करीब 25 सीटों का नुकसान हो सकता है। इंदौर बाजार के मुताबिक कांग्रेस को 75 से 85 सीटें मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कांग्रेस को लगभग 40 सीटों का फायदा हो सकता है। 
 
इंदौर में भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी की जीत तय मानी जा रही है। सट्‍टा बाजार में शंकर का भाव 10 से 12 पैसे है। जिस उम्मीदवार का भाव कम होता है, उसके जीतने की संभावनाएं भी उतनी ही होती हैं। 
 
दूसरी ओर फलौदी सट्‍टा बाजार के मुताबिक भाजपा को 242 से 245 सीटें मिल सकती हैं और कांग्रेस को लगभग 80 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। सहयोगी दल शिवसेना, जनता दल यू और एआईएडीएमके को जो सीटें मिलेंगी, उससे एक बार फिर केन्द्र में एनडीए सरकार बन सकती है। 
 
नभाटा की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के सट्टेबाजों का मानना है कि भाजपा और एनडीए 300 का जादुई आंकड़ा भी पार कर सकते हैं, जो कि 272 के जादुई आंकड़े से काफी ज्यादा है। गौरतलब है कि विभिन्न एग्जिट पोल्स में एनडीए को 242 से 365 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 
ये भी पढ़ें
बंगाल में चुनाव बाद भी हिंसा, बैरकपुर में ट्रेन पर बम फेंके