Daily Horoscope
✕

राधा मोहन सिंह के समर्थन में हेमा मालिनी, अपनी अदाओं से जीता बिहारियों का दिल

Updated: शनिवार, 4 मई 2019 (15:11 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने बिहार की पूर्वी चंपारण सीट से पार्टी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह के समर्थन में केशरिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।
हेमा मालिनी ने यहां अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने को आतुर दिखे। हेमा को देखने भारी संख्या में लोग उमड़ पड़ेे।
 
‘ड्रीमगर्ल’ के रूप में प्रशंसकों के दिलों में घर कर चुकीं हेमा मालिनी भाजपा की स्टार प्रचारक है। देश के कई हिस्सों में भाजपा प्रत्याशी इस लोकप्रिय अभिनेत्री को अपने समर्थन में सभा करने के लिए बुलाते हैं। 
हेमा मालिनी ने लगभग चार दशक के लंबे कैरियर में शोले, सीता और गीता, अंधा कानून आदि कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वह एक जबरदस्त नृत्यांगना भी है। 
हेमा मालिनी ने 2004 से 2009 की अवधि में भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2014 के चुनाव में भाजपा ने हेमा को मथुरा लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जहां उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी को पराजित किया। वह इस बार भी भाजपा के टिकट पर मथुरा से चुनाव लड़ रही हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख