dharma sangrah
✕

कांग्रेस ने कहा- नरेन्द्र मोदी जीते हैं, भाजपा नहीं

Updated: गुरुवार, 23 मई 2019 (13:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मतगणना के रुझानों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के भाजपा के लिए ‘इलेक्ट्रॉनिक विक्ट्री मशीन’ बनने का परिणाम बताया और कहा कि यह भाजपा की नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है।
 
 
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मतगणना के रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक जिस तरह के रुझान सामने आ रहे हैं और जो बढत सत्ताधारी दल को मिल रही है वह भाजपा नहीं बल्कि सीधे मोदी की जीत है और इस जीत का श्रेय सिर्फ मोदी को ही जाता है।
 
 
उन्होंने ईवीएम को लेकर भी भाजपा और मोदी पर तीखा हमला किया और कहा कि इस चुनाव में मोदी की यह जीत ‘आदर्श चुनाव आचार संहिता का मोदी आचार संहिता’ में परिवर्तित होने का परिणाम है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की विश्वसनीयता बरकरार रखने के लिए कोई कदम उठाए जाएंगे या ईवीएम को भाजपा के लिए ‘इलेक्ट्रानिक विक्ट्री मशीन’ ही बने रहने दिया जाएगा।
 
 
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी इस जीत के लिए मोदी को बधाई दी और ट्वीट किया 'तो एग्जिट पोल सही साबित हुए। भाजपा तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बधाई। इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को है, जिन्होंने बहुत पेशेवर तरीके से चुनाव प्रचार किया और जीत सुनश्चित की।'
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

CJP नेता सौरभ दास की हाई-प्रोफाइल दिवाली पार्टी, 75 मेहमानों की लिस्ट में इन दिग्गजों का नाम?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

अगला लेख