1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Kota Lok Sabha Election 2019

कोटा लोकसभा चुनाव 2019 । Kota Lok Sabha Election 2019

कोटा लोकसभा चुनाव 2019
कोटा से भाजपा ने 2014 में जीते प्रत्याशी ओम बिरला को एक बार फिर से टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने रामनारायण मीणा को उनके सामने खड़ा किया है। बिरला राजस्थान से एक राजनीतिज्ञ और वर्तमान में कोटा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा के सांसद हैं। वे 2008 में तेहरवीं राजस्थान विधान सभा हेतु कोटा दक्षिण से भी विधायक रह चुके हैं।

परिचय : कोटा चंबल नदी के तट पर बसा राजस्थान का एक प्रमुख औद्योगिक एवं शैक्षणिक शहर है। यह अनेक किलों, महलों, संग्रहालयों, मंदिरों और बगीचों के लिए लोकप्रिय है। यह भारत का एकमात्र ऐसा शहर है जहां देश के हर कोने के लोग रहते हैं। इसे राजस्थान के सबसे शिक्षित जिले का तमगा भी हासिल है। 
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के मुताबिक कोटा की जनसंख्‍या 10 लाख 1 हजार 694 है। हालांकि एक अनुमान के मुताबिक यहां की जनसंख्‍या 22 लाख से ज्‍यादा है। 
 
अर्थव्यवस्था : कोटा राजस्थान का एक प्रमुख औद्योगिक एवं शैक्षणिक शहर है जहां औद्योगीकरण बड़े पैमाने पर हुआ है। यहां के मॉल पूरे भारत में प्रसिद्ध हैं। कोटा आर्थिक रूप से मुख्यत: शिक्षा क्षेत्र पर निर्भर है। यहां आईआईटी, जेईन और नीट आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए देशभर से हजारों की संख्‍या में बच्चे आते हैं। 
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां मतदाताओं की कुल संख्‍या 17 लाख 44 हजार 539 है, जिसमें 9 लाख 13 हजार 386 पुरुष और 8 लाख 31 हजार 153 महि‍लाएं हैं। 
 
भौगोलिक स्थिति : कोटा चंबल नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। यह राजस्थान के दक्षिणी भाग में आता है। यहां का क्षेत्रफल है 12436 वर्ग किलोमीटर है। यह नगर जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर स्थित है। 
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : वर्तमान में कोटा लोकसभा सीट से भाजपा के ओम बिड़ला सांसद हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के इज्यराज सिंह को हराया था। कांग्रेस के ओंकारलाल बैरवा (1957-71) यहां सर्वाधिक समय तक सांसद रहे।
अगला लेख
स्पिन के जादूगर शेन वॉर्न ने की ऑस्ट्र‍ेलिया के विश्व कप जीतने की भविष्यवाणी