शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Chhindwara Lok Sabha Election 2019
Written By

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट परिचय

छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव 2019
मध्यप्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। दोनों ही पार्टियां सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, नकुलनाथ, प्रज्ञा ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नंदकुमार चौहान, अरुण यादव जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 2014 के चुनाव में भाजपा को 27 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। झाबुआ-रतलाम सीट कांग्रेस ने उपचुनाव में जीती थी।
 
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कमलनाथ विजयी हुए थे। इस चुनाव में उन्‍होंने भाजपा के चंद्रभान कुबेर सिंह को शिकस्‍त दी थी। इस सीट से कमलनाथ 9 बार सांसद रहे हैं। इस सीट पर एक बार भाजपा का भी कब्जा रहा है। 1997 के उपचुनाव में कमलनाथ को भाजपा के दिग्गज सुंदरलाल पटवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।