Daily Horoscope
✕

‍बिहार में कौन बनेगा सीएम?

Updated: बुधवार, 5 नवंबर 2025 (19:00 IST)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार। यहां नवंबर में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म रिलीज होने वाली है—रहस्य, रोमांच से भरपूर। बिहारियों की पसंद के अनुसार एक्शन का तड़का भी संभव है। रिलीज डेट? चाचा नेहरू के जन्मदिन के बाद, कभी भी। पटकथा लिखी जा रही है, प्रोमो और टीजर के लिए धीरे धीरे बड़े बजट वाली फिल्म की शूटिंग भी दिल्ली से लेकर पाटलिपुत्र तक जारी है।
 
अब तक की कहानी : नीतीश बाबू का दिल तो सीएम की कुर्सी पर अटका है। अटके भी क्यों नहीं। हर स्थित में दो दशक से यह कुर्सी उनकी ही तो रही है। नीतीश का यह जादू राजनीति के कई जानकारों के लिए अबूझ पहेली रहा। वह ये पता नहीं लगा सके कि सीएम की कुर्सी उनसे चिपकी है! या सीएम की कुर्सी से वह? सबसे बड़ा सवाल तो यह रहा कि इतने मजबूत जोड़ वाला रसायन कौन सा है? संभव है यह पता लगाने के लिए आगे कुछ शोध भी हों। शोध के निचोड़ को पाठ्यक्रमों में शामिल किया जाए। अगर इस शोध पर कोई किताब आई तो इसका बेस्ट सेलर होना तय है।
 
हालांकि बिहार का विधानसभा चुनाव नीतीश के ही चेहरे पर लड़ा जा रहा है। पर सीट शेयरिंग में बराबरी का फार्मूला कुछ खटक रहा है। नीतीशजी की दिली इच्छा थी कि ज्यादा नहीं सिर्फ एक सीट देकर उनके बड़े भाई के दर्जे को बरकार रहने दिया जाए। उनके लाख चाहने के बावजूद उनकी 'बिग ब्रदर' वाली स्क्रिप्ट बदलकर उनको चुनावी दंगल में बराबरी पर खड़ा कर दिया गया। अब वो खुद को दिलासा दे रहे हैं कि दो दशक से, चाहे सीटें कम हों या ज्यादा, कुर्सी तो उनकी ही रही। जीतन राम मांझी? उनका कार्यकाल तो बस मुगलकाल में शेरशाह सूरी सा एक छोटा-सा इंटरवल था। वह भी उनकी मर्जी से हुआ था। लेकिन राजनीति का इतिहास नीतीश की इस फंतासी का साथ नहीं दे रहा।
 
सब कुछ अब JDU और BJP के विधानसभा स्ट्राइक रेट पर टिका है। फिल्म के बाकी पात्र — प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी— सब खुद या अपने दल के लिए सीएम की कुर्सी की रेस में। सबका दावा, 'कुर्सी मेरी! कुर्सी मेरी' की है। उनकी भूमिका के अनुसार फिल्म में अभी और भी ट्विस्ट आ सकता है।
 
पूरी फिल्म रिलीज होने के पहले आप प्रोमो और टीजर का मजा लें।
लेखक के बारे में
गिरीश पांडेय
गिरीश पांडेय को विभिन्न मीडिया संस्थानों में तीन दशक से भी ज्यादा समय तक कार्य करने का अनुभव है। राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर इनकी गहरी पकड़ है। .... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

अगला लेख