Hanuman Chalisa
✕

भारतीयों को आईएस का न्योता भेजने वाली महिला

Updated: मंगलवार, 12 दिसंबर 2017 (11:48 IST)
फिलीपींस की एक महिला सोशल मीडिया और व्हट्सऐप का इस्तेमाल कर भारत के युवकों से संपर्क करती थी। उन्हें फिलीपींस आने का न्योता देती थी। महिला पर युवकों को आतंकवादी बनाने का आरोप है।
 
मई 2017 में फिलीपींस के मरावी इलाके में दुनिया भर के युवकों को जमावड़ा लगने लगा। लोग आते और न जाने कहां गुम हो जाते। धीरे धीरे पता चला कि मरावी इस्लामिक स्टेट का गढ़ बन चुका है। इस्लामिक स्टेट ने पांच महीने तक पूरे इलाके को अपने कब्जे रखा।

अक्टूबर में फिलीपींस सरकार ने इस्लामिक स्टेट को मरावी से बाहर निकलने के लिए कहा। लेकिन अपील का कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद सैन्य कार्रवाई शुरू हुई, जो अब तक जारी है। यह फिलीपींस का सबसे लंबा खिंचने वाला शहरी युद्ध बन चुका है। अब तक 1,100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
 
जांच एजेंसियों ने अब एक महिला को गिरफ्तार किया है। वह इस्लामिक स्टेट के एक लड़ाके की विधवा है। कारेन हामिदोन पर मरावी में इस्लामिक स्टेट के समर्थकों को भड़काने का आरोप है। वरिष्ठ सरकारी वकील पीटर ओंग के मुताबिक, फिलीपींस में यह ऑनलाइन नेटवर्क के जरिये आतंकवाद फैलाने का पहला मामला है, "हामिदोन ने जानबूझकर, गैरकानूनी ढंग से अन्य लोगों को फिलीपींस की सरकार के खिलाफ हथियार उठाने के लिए भड़काया।"
 
जांच के दौरान फॉरेंसिक और कंप्यूटर एक्सपर्टों ने हामिदोन के फेसबुक, ईमेल, टेलिग्राम और व्हट्सऐप की भी जांच की। अभियोजन पक्ष के मुताबिक एक पोस्ट में हामिदोन ने लिखा, "इस्लामिक स्टेट आपको फिलीपींस में ज्वाइनिंग का न्योता देता है।" हामिदोन ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर युवाओं को बहकाया और इस्लामिक स्टेट से जोड़ा।
 
फिलीपींस की जांच एजेंसियों ने अक्टूबर में हामिदोन को राजधानी मनीला से गिरफ्तार किया। तब से वह हिरासत में है। अभियोजन के पक्ष के मुताबिक हामिदोन के खिलाफ काफी सबूत जुटा लिये गए हैं। अब अदालत ने आरोप पत्र पर सुनवाई होगी।
 
हामिदोन की शादी मोहममद जफार गागुइद से हुई थी। जफार फिलीपींस में अंसारुल खलीफा का कमांडर था। यह संगठन फिलीपींस में इस्लामिक स्टेट की विचारधारा का प्रसार करता है। जनवरी में सेना के साथ मुठभेड़ में जफार मारा गया। सेना के मुताबिक इस्लामिक स्टेट से सहानुभूति रखने वाले अंसारुल खलीफा के साथ भी खड़े होते रहे हैं। अंसारुल खलीफा दक्षिण एशिया में इस्लाम की खलीफल स्थापित करना चाहता है।
 
जफार की मौत के बाद उसकी पत्नी हामिदोन ने चरमपंथी गतिविधियां आगे बढ़ाई। फिलीपींस के न्याय विभाग के मुताबिक हामिदोन कई भारतीय नागरिकों को भी इस्लामिक स्टेट से जोड़ा। भारत सरकार ने इस मामले की जांच के लिए फिलीपींस से सहयोग मांगा है।
 
ओएसजे/एनआर (एएफपी)

Show comments

सभी देखें

भारत में लड़कियों के लिए कब सुरक्षित होंगे शैक्षणिक परिसर?

तेल कंपनियों का मुनाफा फिर बंपर, देशों की हालत खस्ता

30 अरब डॉलर की टैरिफ कटौती पर सहमत हुए चीन और अमेरिका

चीन ने क्यों बढ़ाई टेक कंपनियों और टैलेंट की यात्रा पर सख्ती

क्या मुख्य चुनाव आयुक्त का फैसला अंतिम होता है?

सभी देखें

सर्दियों से पहले सीमा पर घुसपैठ की चुनौती, सुरक्षा ग्रिड अलर्ट, 2 घुसपैठिए ढेर

कोलकाता में बड़ा हादसा, दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

अगला लेख